जम्मू-कश्मीर में लश्कर और जैश के आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस
By भाषा | Updated: December 24, 2019 04:13 IST2019-12-24T04:13:23+5:302019-12-24T04:13:23+5:30
जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विश्वसनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सद्दाम हुसैन मीर को गिरफ्तार किया गया।

जम्मू-कश्मीर में लश्कर और जैश के आतंकवादी गिरफ्तार: पुलिस
जम्मू-कश्मीर के बारामूला और शोपियां जिलों में अलग-अलग अभियानों में लश्कर-ए-तैयबा के एक आतंकवादी और जैश-ए-मोहम्मद के तीन आतंकवादियों को गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक विश्वसनीय जानकारी के आधार पर कार्रवाई करते हुए प्रतिबंधित लश्कर-ए-तैयबा के सद्दाम हुसैन मीर को गिरफ्तार किया गया।
वह ब्राथ कलां का रहने वाला है। उसे उत्तरी कश्मीर के सोपोर टाउनशिप में एक गांव से रात भर चले अभियान में गिरफ्तार किया गया। एक पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि आतंकवादी के पास से हथियार और गोला-बारूद जब्त किया गया।
वहीं एक अन्य अभियान में पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद से ताल्लुक रखन वाले तीन आतंकवादियों को दक्षिणी कश्मीर के शोपियां जिले से गिरफ्तार किया। इनके पास से भी आपत्तिजनक चीजें जब्त हुईं।