लाइव न्यूज़ :

J&K: खुफिया एजेंसियां कह रही हैं जैश फिर बोलेगा हमला, इस बार पुलवामा से कई गुणा बड़ा होगा अटैक

By सुरेश डुग्गर | Updated: February 21, 2019 18:31 IST

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बार जैश-ए-मुहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आम वाहन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई हैं। हमले में आतंकी पिछली बार की तुलना में बड़ा आईईडी ब्लॉस्ट को अंजाम देना चाहते हैं।

Open in App

कश्मीर दहशत में है। दहशत का कारण केंद्रीय खुफिया एजेंसियों की वह चेतावनी है जिसमें वे कहते हैं कि जैश-ए-मुहम्मद एक बार फिर कश्मीर को जबरदस्त तरीके से निशाना बनाने की तैयारी में है। उनका कहना है कि जैश पुलवामा हमले से कई गुणा बड़ा हमला करने की फिराक में है और यह अगले कुछ दिनों में किसी भी समय हो सकता है। फिलहाल राज्य पुलिस और गुप्तचर एजेंसियों के अधिकारी इस चेतावनी पर खामोशी अख्तियार किए हुए हैं।

केंद्रीय खुफिया एजेंसियों के मुताबिक, इस बार जैश-ए-मुहम्मद ने सुरक्षाकर्मियों को निशाना बनाने के लिए आम वाहन का इस्तेमाल करने की योजना बनाई हैं। हमले में आतंकी पिछली बार की तुलना में बड़ा आईईडी ब्लॉस्ट को अंजाम देना चाहते हैं। उनका दावा है कि सोशल मीडिया में वायरल हो रहे पोस्टों को जब डिकोड किया गया तो यह जानकारी प्राप्त हुई। इनके मुताबिक आतंकी इस बार पुलवामा से भी बड़ा हमला करने की कोशिश में लगे हुए हैं।

खुफिया एजेंसियों ने अलर्ट जारी किया है। खुफिया सूत्रों की मानें तो जैश-ए-मुहम्मद पुलवामा से भी बड़ा हमला कर सकता है, ये हमला अगले दो से तीन दिनों के भीतर ही हो सकता है। जिसके लिए गाड़ी भी तैयार कर ली गई है। खुफिया एजेंसियों को जो इनपुट मिले हैं उसके अनुसार उत्तरी कश्मीर में चौकीबल और टंगधार में आईईडी ब्लास्ट के जरिए हमला करने की साजिश रची जा रही है।

पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद हुए जवानों के परिवारों के जख्म अभी भरे भी नहीं हैं कि एक और नया खतरा सामने आ गया है। ताजा इनपुट मिलने के बाद खुफिया एजेंसियों ने सुरक्षाबलों को चौकन्ना रहने को कहा है। उनके दावों के अनुसार, जैश के आतंकियों द्वारा एक गाड़ी को तैयार कर लिया गया है, जिसके जरिए आईईडी ब्लास्ट कर एक बार फिर सुरक्षाबलों के काफिले को निशाना बनाया जा सके। वे कहते हैं कि इस हमले के लिए एक हरे रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी को तैयार किया गया है ताकि एक बार फिर पुलवामा की तरह फिदायीन हमला किया जाए।

खुफिया एजेंसियों ने आतंकवादियों से मिला जो मैसेज डिकोड किया है उसके अनुसार पिछले हमले में 200 किलोग्राम विस्फोटक का इस्तेमाल किया गया था, लेकिन इस हमले में 500 किग्रा विस्फोटक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इस संदेश में कहा गया है कि सेना को कश्मीरियों को निशाना बंद करना बंद करना चाहिए। ये जंग हमारे यानी जैश और सेना के बीच है, हम लड़ने के लिए तैयार हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक जैश ने अबू बकर नामक आतंकी को नया कमांडर बनाया है। अबू बकर ने पिछले साल ही पाक कब्जे वाले कश्मीर से घुसपैठ की थी। उसे इस आप्रेशन का जिम्मा सौंपा गया है। यह बात अलग है कि इस मामले पर राज्य पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों तथा अन्य गुप्तचर एजेंसियों की खामोशी कश्मीरियों को दहशतजदा जरूर कर रही है क्योंकि ये अधिकारी न ही इस चेतावनी की पुष्टि करते थे और न ही खंडन।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीर
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारतअमरनाथ यात्रा पर पहलगाम नरसंहार की परछाई?, सुरक्षा सबसे बड़ी चिंता, 29 जून को पूजा और 17 जुलाई से शुरू?

भारतJammu-Kashmir: पाक की ओर से जम्मू सीमा पर गोलीबारी, भारतीय रिमोटली पायलटेड एयरक्राफ्ट पर हमले की कोशिश नाकाम

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है