लाइव न्यूज़ :

खुफिया एजेंसी ने किया 'डिकोड', 500Kg विस्फोटक से जैश करा सकता है आतंकी हमला, हरे रंग की गाड़ी का होगा इस्तेमाल!

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 21, 2019 13:03 IST

खुफिया एजेंसी ने सोशल मीडिया पर आतंकियों के मैसेज को डिकोड किया है। पुलवामा में हुए आतंकी हमले के बाद ये दूसरे आतंकी हमले की प्लानिंग जैश-ए-मोहम्मद कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देखुफिया एजेंसी की आतंकी हमले की सूचना के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। जम्मू-कश्मीर के पुलवामा 14 फरवरी को हुए आतंकी हमले में अब तक 40 जवानों शहीद हुए हैं।

जम्मू-कश्मीर में भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। पुलवामा हमले के बाद खबर है कि जैश-ए-मोहम्मद फिर से भारतीय सेना पर हमला करवाने वाला है। न्यूज चैनले के रिपोर्ट के मुताबिक सूत्रों द्वारा पता चला है कि भारतीय सेना पर इस बार जैश के आतंकी 500 किलो आरडीएक्स विस्फोटक का इस्तेमाल करने वाले हैं। जैश के आतंकियों का संदेश खूफिया एजेंसी ने डिकोड किया है। जैश के द्वारा कहा गया है कि पहले 200 किलो का विस्फोटक था लेकिन इसबार 500 किलो का विस्फोटक होगा।

खुफिया एजेंसी ने सोशल मीडिया पर आतंकियों के मैसेज को डिकोड किया है। हमले की आशंका कश्मीर के चौकीबल और तंगधार में है। इसलिए इन दोनों जगहों पर सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, ताकि कहीं से कोई चूक ना हो सके। हमले की खबर आने के बाद सेना के अब हर गाड़ी के साथ एक विस्फोटक प्रोटेक्टिव गाड़ियां रहेगी। 

खुफिया एजेंसियों ने यह भी सूचना दी है कि हमला हरे रंग की गाड़ी से हो सकता है। आम गाड़ियों को सेना के जवान जैसी गाड़ी में तब्दील किया गया है। आने वाले दो दिन में हमले की आशंका है।

आईइडी के जरिए सेना के जवानों पर काफिले पर आत्मघाती हमले की तैयारी है। 14 फरवरी को जम्मू कश्मीर के पुलवामा में हुए आत्मघाती आतंकी हमले सीआरपीएफ के 40 से ज्यादा जवान शहीद हो गए थे। इस हमले की जिम्मेदारी जैश-ए-मोहम्मद ने ली थी। खबर है कि इस हमले के बाद जैश-ए-मोहम्मद भारत के अन्य इलाकों में भी हमले की प्लानिंग कर रहा है। 

रिपोर्ट के मुताबिक खुफिया एजेंसी की इस सूचना के बाद भारतीय सेना हाई अलर्ट पर है। जम्मू कश्मीर की सुरक्षा और भी बढ़ा दी गई है। चपे-चपे पर सेना के जवान पैनी नजर बनाई हुई है। बीते दिन सेना और जम्मू कश्मीर के पुलिस ने साझा प्रेसवार्ता करके इस बात की जानकारी दी थी कि कश्मीर घाटी से जैश-ए-मोहम्मद के सारे आतंकियों का सफाया कर दिया गया है। 

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा जिले के पिंगलिना क्षेत्र में सेना के जवानों और आतंकियों के बीच 18 फरवरी को हुई मुठभेड़ जैश के तीन आतंकियों को मार गिराने की जानकारी दी गई थी। प्रेसवार्ता में बताया गया था कि पुलवामा आतंकी हमले के साजिशकर्ता जैश के दो टॉप कमांडर सहित एक आतंकवादी को मार गिराया गया है। इस मुठभेड़ में सेना के मेजर समेत पांच जवान भी शहीद हो गए थे। 18 घंटे तक चली मुठभेड़ में सेना की राष्ट्रीय राइफल्स 55 और पैरा फोर्सेज की टीम ने आतंकवादियों से लोहा लिया। इस मुठभेड़ में कश्मीर के दो आम नागरिक की भी मौत हो गई है।

टॅग्स :पुलवामा आतंकी हमलाजम्मू कश्मीरआतंकी हमलाआतंकवादी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा

भारतगंदरबल एनकाउंटर: 7 दिन में रिपोर्ट पेश करो?, जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने एक्स पर लिखा

भारत अधिक खबरें

भारतपवन खेड़ा और गौरव गोगोई ने दो प्रेस कॉन्फ्रेंस कीं, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात रखते हैं तो IPC की धारा 420 और 468 लगती है?

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल