लाइव न्यूज़ :

जैश-ए-मोहम्मद ने रेलवे स्टेशनों-मंदिरों को उड़ाने की दी धमकी, कहा- हिन्दुस्तान को कर देंगे तबाह, पुलिस ने बढ़ाई सुरक्षा

By रामदीप मिश्रा | Updated: September 16, 2019 08:25 IST

आतंकी संगठन ने अक्टूबर में आगामी दशहरा उत्सव के दौरान छह राज्यों में कम से कम 11 रेलवे स्टेशनों और छह मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

Open in App
ठळक मुद्देआतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने सुरक्षा एजेंसियों को धमकी भरा पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने छह राज्यों के रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी है। यह पत्र रोहतक रेलवे स्टेशन प्रबंधन को भेजा गया। पत्र में रेवाड़ी सहित प्रदेश के कई एक रेलवे स्टेशनों को दशहरे के दौरान उड़ाने की धमकी दी गई है।

आतंकवादी आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद (JeM) ने सुरक्षा एजेंसियों को धमकी भरा पत्र भेजा है, जिसमें उन्होंने छह राज्यों के रेलवे स्टेशनों और मंदिरों को उड़ाने की धमकी दी है। यह पत्र रोहतक रेलवे स्टेशन प्रबंधन को भेजा गया। पत्र में रेवाड़ी सहित प्रदेश के कई एक रेलवे स्टेशनों को दशहरे के दौरान उड़ाने की धमकी दी गई है।

पत्र के अनुसार, आतंकी संगठन ने अक्टूबर में आगामी दशहरा उत्सव के दौरान छह राज्यों में कम से कम 11 रेलवे स्टेशनों और छह मंदिरों को निशाना बनाने की धमकी दी है।

आतंकियों ने रेवाड़ी के अलावा रोहतक, हिसार, कुरुक्षेत्र, मुंबई सिटी, बेंगलुरु, चेन्नई, जयपुर, भोपाल, कोटा और इटारसी में रेलवे स्टेशन और राजस्थान, गुजरात, तमिलनाडु, एमपी, यूपी और हरियाणा में मंदिरों को उड़ाने के लिए पत्र लिखा। पत्र में कहा गया है, 'हम जेहादी हजारों की संख्या में हिंदुस्तान को तबाह कर देंगे। चारों ओर खून ही खून नजर आएगा। खुदा हाफिज।' 

आतंकी संगठन ने हरियाणा में रेवाड़ी रेलवे स्टेशन को 8 अक्टूबर तक निशाना बनाने की धमकी दी है। यह पत्र रोहतक जंक्शन स्टेशन अधीक्षक के कार्यालय में शनिवार को दोपहर 3 बजे के आसपास साधारण डाक से मिला था। पत्र में पाकिस्तान के कराची से कथित तौर पर एक मसूद अहमद का नाम है।

वहीं, इस मामले को लेकर हरियाणा पुलिस ने जैश-ए-मोहम्मद द्वारा कथित रूप से जारी किए गए एक धमकी पत्र की पुष्टि की है और मामले की जांच शुरू की है, जिसके बाद रेवाड़ी रेलवे स्टेशन और उसके आसपास व अन्य महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों पर खतरे के बाद सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

टॅग्स :आतंकवादीहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतJammu-Kashmir: गांदरबल में मुठभेड़, एक आतंकी ढेर; सुरक्षाबलों का सर्च ऑपरेशन जारी

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

विश्वपाकिस्तान में जैश-ए-मोहम्मद प्रमुख मसूद अजहर के भाई की मौत, मृत्यु के कारणों पर सस्पेंस बरकरार

क्राइम अलर्टइस्लाम धर्म अपनाओ?, मना करने पर जहीर ने कई दिन तक बंधक बनाकर नर्स से किया रेप, आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी

विश्वपाकिस्तान अभी भी आतंकवादियों के लिए बना हुआ है 'सुरक्षित पनाहगाह', अमेरिकी रिपोर्ट का दावा

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया