लाइव न्यूज़ :

जयराम रमेश ने मानहानि के मामले में विवेक डोभाल से माफी मांगी

By भाषा | Updated: December 19, 2020 16:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 19 दिसंबर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने एक आपराधिक मानहानि के मामले में दिल्ली की एक अदालत में शनिवार को राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के बेटे विवेक डोभाल से माफी मांगी।

विवेक डोभाल ने एक आलेख और उस पर आधारित संवाददाता सम्मेलन के माध्यम से कथित तौर पर खुद को बदनाम किये जाने के मामले में कारवां पत्रिका और रमेश के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया था।

रमेश ने कहा कि उनके बयान एक समाचार पर आधारित थे और तथ्यों का कुछ स्वतंत्र तरीके से सत्यापन कराया जा सकता था।

अतिरिक्त मुख्य मेट्रोपोलिटन मजिस्ट्रेट सचिन गुप्ता ने मामले में सुनवाई की और विवेक डोभाल के माफी स्वीकार करने के बाद कांग्रेस नेता के खिलाफ मामले को समाप्त कर दिया।

हालांकि पत्रिका के खिलाफ मामला चलता रहेगा।

रमेश ने अदालत में अपने बयान में कहा, ‘‘मैं साफ कर देना चाहता हूं कि एक लेख से निष्कर्ष निकालकर ये बयान और आरोप लगाये गये जो एक दिन पहले कारवां पत्रिका में प्रकाशित हुआ था। जब मामला आगे बढ़ा तो मुझे लगा कि शायद कुछ स्वतंत्र सत्यापन कराये जा सकते हैं।’’

डोभाल ने दावा किया था कि पत्रिका द्वारा उन पर लगाये गये और बाद में एक संवाददाता सम्मेलन में दोहराये गये आरोप निराधार तथा झूठे हैं। उन्होंने कहा कि इससे उनके परिवार के सदस्यों और पेशेवर सहकर्मियों की नजर में उनकी साख बिगड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठRashifal 09 April 2026: लग्जरी आइटम खरीदने में पैसा होगा खर्च, इन 4 राशिवालों के सितारे बुलंद

भारतAssembly elections 2026: केरल में 140, असम में 126 और पुडुचेरी में 30 सीट पर वोटिंग?, जानिए कब होंगे मतगणना

पूजा पाठPanchang 09 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबार16वीं वार्षिक रिपोर्टः देश में विदेशी छात्रों की संख्या बढ़ना सुकूनदेह

भारतSummer Special Trains 2026: गर्मियों की छुट्टियों के लिए रेलवे चला रहा है स्पेशल ट्रेनें, जानें रूट और टाइमिंग

भारत अधिक खबरें

भारत21वीं सदी की विकास यात्राः आइए, मिलकर नारी शक्ति को सशक्त करें?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?