जयपुर : घर में अचेत मिली महिला की मौत

By भाषा | Updated: January 11, 2021 17:19 IST2021-01-11T17:19:55+5:302021-01-11T17:19:55+5:30

Jaipur: Woman found unconscious at home | जयपुर : घर में अचेत मिली महिला की मौत

जयपुर : घर में अचेत मिली महिला की मौत

जयपुर, 11 जनवरी राजधानी जयपुर के मानसरोवर इलाके में अपने घर में अचेत पाई गयी वृद्धा की सोमवार को अस्पताल में मौत हो गयी। पुलिस के अनुसार महिला के हाथ पैर बंधे हुए थे।

यह महिला विज्ञा देवी (55) राजस्थान प्रशासनिक सेवा (आरएएस) के अधिकारी की बहन हैं। वह सरकारी अध्यापक थीं और जयपुर क्लेक्ट्रेट में पदस्थापन पर तैनात थीं।

पुलिस के अनुसार यह मामला उस समय सामने आया जबकि परिवार के लोग सुबह घर पहुंचे। महिला अचेत थीं और उनके हाथ पैर बंधे हुए थे। उन्हें पास के निजी अस्पताल में पहुंचाया गया जहां उनकी मौत हो गयी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त अविनाश कुमार ने बताया कि महिला के पति का निधन हो चुका है जबकि बेटे भोपाल में रहते हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘प्रथम दृष्टया यह लूट का मामला नहीं लगता क्योंकि घर में सभी कीमत सामान सुरक्षित है। जांच के लिए इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jaipur: Woman found unconscious at home

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे