लाइव न्यूज़ :

भाजपा सरकार के पतन की हुंकार जयपुर से भरेंगे: पायलट

By भाषा | Updated: December 11, 2021 17:18 IST

Open in App

जयपुर, 11 दिसंबर राजस्थान के पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने शनिवार को कहा कि कांग्रेस की जयपुर में प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' ऐतिहासिक होगी और केंद्र में सत्तारूढ़ भाजपा सरकार के पतन की हुंकार इस रैली से भरी जाएगी।

पायलट ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘हम समझते हैं कि इस महारैली का असर आने वाले राजनीतिक घटनाक्रम पर पड़ेगा और 2024 के चुनाव में भाजपा और राजग सरकार के पतन की हुंकार हम जयपुर से भरेंगे।’’

कांग्रेस देश में बढ़ती महंगाई के खिलाफ रविवार को जयपुर में रैली कर रही है जिसे राहुल गांधी व प्रियंका गांधी वाद्रा भी संबोधित करेंगी।

उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए देश भर से कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी यहां आएंगे। पायलट ने कहा, ‘‘ऐतिहासिक रैली होगी और यहां से स्पष्ट संदेश जाएगा कि भाजपा का आने वाला समय खराब होगा और कांग्रेस पार्टी मजबूत होकर उभरेगी।’’

पायलट ने कहा कि कोई राष्ट्रीय रैली दिल्ली के बाद संभवत पहली बार राजस्थान में हो रही है और इसमें कांग्रेस जन की नहीं बल्कि आमजन की आवाज को बुलंद करने के लिए कल कांग्रेस का पूरा नेतृत्व मौजूद रहेगा। उन्होंने कहा कि महंगाई ने जनता की कमर तोड़ रखी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीग में भुवनेश्वर कुमार ने जड़ा 'दोहरा शतक', ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे गेंदबाज, जानें पहले पायदान पर कौन?

क्रिकेट37 के साथ सबसे आगे CSK?, आईपीएल में सबसे ज्यादा 200 से अधिक रन बनाने वाली टीमें, देखिए टॉप-5 लिस्ट

क्राइम अलर्टमैडम दुकान के सामने गाड़ी मत लगाओ, ग्राहक को आने में दिक्कत होगी?, 78 वर्षीय दुकानदार को महिला उपनिरीक्षक ने थप्पड़ मारा, प्राथमिकी दर्ज

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

पूजा पाठPanchang 06 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल