लाइव न्यूज़ :

राजग सरकार के पतन की शुरूआत होगी जयपुर की रैली: गहलोत

By भाषा | Updated: December 7, 2021 19:17 IST

Open in App

जयपुर, सात दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को कहा कि जनता में कांग्रेस की जयपुर में प्रस्तावित 'महंगाई हटाओ रैली' को लेकर बहुत उत्साह है और यह रैली केंद्र में सत्तारूढ़ राजग सरकार के पतन की शुरूआत होगी।

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की गलत नीतियों के कारण देश में महंगाई बढ़ रही है और इससे हर व्यक्ति परेशान है।

गहलोत ने रैली की तैयारियों को लेकर यहां प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में राज्य प्रभारी अजय माकन, प्रदेश गोविंद सिंह डोटासरा व अन्य पदाधिकारियों के साथ चर्चा की।

बैठक के बाद गहलोत ने संवाददाताओं से कहा,‘‘रैली की हमारी बहुत शानदार तैयारी चल रही है और यह एक ऐतिहासिक रैली होगी। सोनिया गांधी ने, राहुल गांधी ने सोच-समझकर जयपुर को चुना है।’’

उन्होंने कहा,‘‘ महंगाई की मार देश में हर नागरिक पर पड़ रही है। महिलाएं बहुत दुःखी हैं, आम नागरिक दुःखी है, ये सरकार की आर्थिक नीतियों का परिणाम है कि आज महंगाई बढ़ती जा रही है, पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ते गए और महंगाई बढ़ती गई।’’

मुख्यमंत्री ने कहा,‘‘ इसलिए मैंने कहा कि ये रैली जो है, इससे राजग .(राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन)सरकार के पतन की शुरुआत होगी और ये रैली राजस्थान में अगले चुनाव में कांग्रेस जीते उसकी शुरुआत भी होगी।’’

उन्होंने कहा कि इस रैली को लेकर जनता में बहुत शानदार उत्साह है, भारी संख्या में लोग आएंगे, एक संदेश देंगे पूरे देशवासियों को कि जयपुर की रैली राजग के पतन की शुरुआत की रैली करके आए हैं हम लोग।

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने देश में बढ़ती महंगाई के विरोध में 12 दिसंबर को 'महंगाई हटाओ रैली' आहूत की है। यह रैली पहले दिल्ली में होनी थी जो अब जयपुर में होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठVaisakhi 2026: बैसाखी के दिन का महत्व बताते 5 रोचक तथ्य, सिर्फ फसलों का त्योहार नहीं बल्कि इतिहास है खास; जानें

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र