लाइव न्यूज़ :

जयपुर साहित्य महोत्सव में चिकित्सक रणदीप गुलेरिया समेत 200 से अधिक वक्ता शामिल होंगे

By भाषा | Updated: January 21, 2021 19:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जनवरी अमेरिकी भाषाविद् नोम चोमस्की, 2020 बुकर पुरस्कार विजेता डगलस स्टुअर्ट, चिकित्सकों रणदीप गुलेरिया, चंद्रकांत लहारिया तथा गगनदीप कांग और संगीतकार टी एम कृष्णा अगले महीने जयपुर साहित्य महोत्सव (जेएलएफ) के आगामी डिजिटल संस्करण में 200 से अधिक वक्ताओं में शामिल रहेंगे। आयोजकों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

आयोजकों के अनुसार इस दस दिवसीय साहित्य महोत्सव का आयोजन 19-28 फरवरी के बीच होना है। इसमें दुनियाभर के लेखक, कवि, नाटककार, विचारक, राजनेता, पत्रकार और प्रमुख साहित्यकार शामिल होंगे।

इनके अनुसार इस संस्करण में कोविड-19 महामारी पर एक विशेष सत्र का आयोजन भी किया जायेगा। उन्होंने बताया कि डॉक्टर रणदीप गुलेरिया, चंद्रकांत लहारिया और गगनदीप कांग कोविड-19 के खिलाफ भारत की लड़ाई से संबंधित चर्चा में भाग लेंगे।

महोत्सव की निदेशक नमिता गोखले ने बताया, ‘‘जयपुर साहित्य महोत्सव 2021 के वास्ते कार्यक्रम बनाने पर काम करना एक दिलचस्प चुनौती है। हम अपने बदलते समय को देखते हैं और वर्तमान तथा अतीत के चश्मे से भविष्य को समझने की कोशिश करते हैं। हमारी हाइब्रिड डिजिटल पहुंच ने कई संभावनाओं को खोल दिया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos