लाइव न्यूज़ :

10 लाख से अधिक आबादी वाले जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों में होंगे दो-दो महापौर, दो-दो भाग में बांटा गया

By भाषा | Updated: October 18, 2019 17:50 IST

इन शहरों के मौजूदा नगर निगमों को दो-दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अब वहां दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर होंगे। स्वायत्त शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देअगस्त 2019 में उक्त शहरों के वार्डों के सीमांकन की अधिसूचना को रद्द किया गया है।इन नवगठित नगर निगमों के वार्डों की संख्या फिर से तय की जाएगी और पुनर्सीमांकन का काम होगा।

राजस्थान सरकार ने राज्य के तीन बड़े शहरों जयपुर, जोधपुर और कोटा के स्थानीय निकाय ढांचे में बदलाव करने का फैसला किया है।

इसके तहत इन शहरों के मौजूदा नगर निगमों को दो-दो हिस्सों में बांट दिया गया है। अब वहां दो-दो नगर निगम और दो-दो महापौर होंगे। स्वायत्त शासन मंत्री शांतिलाल धारीवाल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जनता की सुविधा को देखते हुए यह फैसला किया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘आज जारी दो अधिसूचनाओं के द्वारा 10 लाख से अधिक आबादी वाले जयपुर, जोधपुर और कोटा नगर निगमों को दो-दो भाग में विभाजित करके उनका पुनर्गठन किया गया है। अगस्त 2019 में उक्त शहरों के वार्डों के सीमांकन की अधिसूचना को रद्द किया गया है।’’

उन्होंने कहा कि इन नवगठित नगर निगमों के वार्डों की संख्या फिर से तय की जाएगी और पुनर्सीमांकन का काम होगा। सरकारी अधिसूचना के अनुसार, जयपुर नगर निगम को दो निगमों जयपुर हेरीटेज व ग्रेटर जयपुर में बांटा गया है। इनमें क्रमश: 100 व 150 वार्ड होंगे।

वहीं जोधपुर नगर निगम को जोधपुर उत्तर व जोधपुर दक्षिण नगर निगम में बांटा गया है जिनमें 80-80 वार्ड होंगे। कोटा नगर निगम को कोटा उत्तर व कोटा दक्षिण नगर निगम में बांटा गया है जिनमें क्रमश: 70 व 80 वार्ड होंगे। धारीवाल ने कहा कि नवगठित नगर निगमों के वार्डों के सीमांकन परिसीमन का काम दो तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।

इसके बाद यहां निकाय चुनाव की प्रक्रिया छह महीने के भीतर पूरी की जाएगी। उन्होंने कहा कि जयपुर, जोधपुर और कोटा के वर्तमान नगर निगमों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है जिसके बाद नये चुनाव होने तक अंतिरम प्रशासनिक व्यवस्था राज्य सरकार करेगी। उल्लेखनीय है कि राज्य में स्थानीय निकाय चुनाव नवंबर में होने हैं। 

टॅग्स :राजस्थानअशोक गहलोतसचिन पायलटजयपुरकोटा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

भारत अधिक खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी