लाइव न्यूज़ :

वाशिंगटन डीसी होगा में 'जयपुर फुट' का विशेष समारोह, दिव्यांगों के लिए कृत्रिम पैर बनाती है कंपनी

By धीरेंद्र जैन | Updated: September 13, 2019 21:04 IST

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जो जयपुर फुट निर्माता संस्था है और विश्व की दिव्यांगों के पुनर्स्थापन की सबसे बड़ी संस्था है, के योगदान की इस समारोह में चर्चा की जायेगी।

Open in App
ठळक मुद्देदिव्यांगों के लिए कृत्रिम पैर बनाने वाली कंपनी जयपुर फुट का अमेरिका में होगा विशेष समारोहवाशिंगटन डीसी में 20 नवंबर से एक सप्ताह तक चलेगा जयपुर फुट का विशेष समारोह

जयपुर फुट, यूएसए के चेयरमैन प्रेम भंडारी जयपुर प्रवास पर हैं। उन्होंने भगवान महावीर दिव्यांग समिति के संस्थापक एवं मुख्य संरक्षक डी. आर. मेहता से चर्चा की और बताया कि भारतीय राजदूत हर्षवर्धन श्रृंगला ने उन्हें जानकारी दी है कि 20 नवंबर से एक सप्ताह तक जयपुर फुट का विशेष समारोह वाशिंगटन डीसी में आयोजित किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जयपुर और जयपुर फुट यूएसए समारोह के सहयोगी होंगे। समारोह में एक दिन जयपुर फुट पर सेमिनार होगा और सातों दिन जयपुर फुट की प्रदर्शनी आयोजित होगी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम से भारत के इस आविष्कार और इसके द्वारा दिव्यागों के व्यापक पुनर्स्थापन का अमेरिका ही नहीं, विश्वभर में और अधिक प्रचार-प्रसार होगा।

भगवान महावीर दिव्यांग सहायता समिति, जो जयपुर फुट निर्माता संस्था है और विश्व की दिव्यांगों के पुनर्स्थापन की सबसे बड़ी संस्था है, के योगदान की इस समारोह में चर्चा की जायेगी। गत वर्ष न्यूयार्क स्थित मुख्यालय पर जयपुर फुट का एक दिवसीय सेमिनार और चार दिन की प्रदर्शनी आयोजित हुई थी।

डी.आर. मेहता ने बताया कि किसी भी भारतीय आविष्कार या उत्पाद का पहले संयुक्त राष्ट्र संघ और अब वाशिंगटन स्थित केपिटल हिल में प्रदर्शन जयपुर फुट को और अधिक मान्यता देगा।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्रिकेटSRH vs LSG: टॉप ऑर्डर के ढहने के बाद, हेनरिक क्लासेन और नीतीश रेड्डी ने शतकीय साझेदारी में जड़ी फिफ्टी

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव

भारतबिहार से दिल्ली तक की नई पारी, नीतीश कुमार 10 अप्रैल को लेंगे राज्यसभा सांसद की शपथ, पूरी डिटेल यहां

भारतये तो ट्रेलर है, पिक्चर अभी बाकी है..., राघव चड्ढा ने AAP के खिलाफ किया नया वीडियो जारी