लाइव न्यूज़ :

जैन ने सुपरहीरो के पोस्टर साझा करके मास्क के महत्व को रेखांकित किया

By भाषा | Updated: November 20, 2020 20:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली,20 नवंबर दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येन्द्र जैन ने शुक्रवार को अपने फेसबुक पोस्ट में बैटमैन, सुपरमैन और फ्लैश जैसे सुपरहीरो के पोस्टर साझा किए और इन किरदारों के जरिए कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए मास्क लगाने की जरूरत को रेखांकित किया।

मंत्री के इनके साथ कैप्शन लिखा,‘‘ हीरो मास्क लगाते हैं। अपना मास्क लगाइए और जिंदगियां बचाइए।’’

उन्होंने दूसरा पोस्ट लिखा,‘‘ सभी हीरो टोपी नहीं लगाते, कुछ मास्क लगाते हैं।’’

स्वास्थ्य मंत्री समय समय पर लोगों को कोरोना वायरस संक्रमण के खिलाफ लड़ाई में मास्क की जरूरत के बारे में बताते रहते हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि वास्तविक दवा आने तक कोरोना वायरस से बचाव का टीका केवल मास्क ही है।

जैन ने कहा था,‘‘ मास्क और लॉकडाउन के कुछ फायदे हैं। वास्तव में मास्क लॉकडाउन से बेहतर है।’’

दिल्ली सरकार से बृहस्पतिवार को मास्क नहीं पहनने वालों के लिए जुर्माना 500 रुपए से बढ़ाकर दो हजार रुपए कर दिया।

इससे पहले, दिन में जैन कहा था कि संक्रमण के नए मामलों में कमी स्पष्ट दिखाती है कि राष्ट्रीय राजधानी में वायरस के प्रसार में कमी आ रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

क्राइम अलर्टकोई इतना अमानवीय और क्रूर कैसे हो सकता है?

विश्व‘एलिमेंट्‌स’ को बचानेवाले फारसी विद्वान और यूक्लिड से प्रेरित शरलॉक 

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे