लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद सारदा के मालिक ने कई नेताओं पर पैसे लेने का आरोप लगाया

By भाषा | Updated: December 6, 2020 01:33 IST

Open in App

कोलकाता, पांच दिसंबर पश्चिम बंगाल में सारदा पोंजी घोटाले के मुख्य आरोपी सुदिप्त सेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को पत्र लिखकर आरोप लगाया है कि प्रतिष्ठित राजनीतिक नेताओं समेत कई प्रभावशाली लोगों ने उससे पैसे लिए।

इस पत्र की प्रति पीटीआई-भाषा के पास है, जिसमें सेन ने सीबीआई और राज्य पुलिस से आग्रह किया कि वे उन सभी के खिलाफ कार्रवाई करें जिसने उससे पैसे लिए हैं।

एक दिसंबर को लिखे पत्र में सेन ने कहा " इस सूची में माकपा, भाजपा, कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस के कुछ राजनीतिक नेता शामिल हैं। मैं सीबीआई और राज्य पुलिस से उनके खिलाफ कार्रवाई करने का अनुरोध करता हूं।"

सेन विचाराधीन कैदी है। सेन ने कहा कि उसने पहले भी सीबीआई और राज्य पुलिस को इस बाबत बताया था लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

माकपा नेता सुजान चक्रवर्ती ने सेन के आरोपों को खारिज किया है। वहीं, कांग्रेस ने कहा कि पार्टी को बदनाम करने के लिए ''घटिया राजनीति'' की जा रही है।

भाजपा के राज्य नेतृत्व ने भी कहा कि पूरे मामले में गंदी राजनीति हो रही है और सीबीआई सच सामने लाएगी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने टिप्पणी करने से इनकार कर दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित