लाइव न्यूज़ :

जेल में बंद विधायक मुख्तार अंसारी की कोरोना रिपोर्ट 'निगेटिव' आई

By भाषा | Updated: May 13, 2021 19:06 IST

Open in App

बांदा (उत्तर प्रदेश) 13 मई उत्तर प्रदेश के बांदा जेल में बंद बसपा के बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी बृहस्पतिवार को आई कोविड-19 जांच रिपोर्ट में संक्रमण मुक्त हो गए।

बांदा जेल के अधीक्षक प्रमोद तिवारी ने बताया कि मुख्तार अंसारी पूरी तरह से स्वस्थ हैं और बृहस्पतिवार को एंटीजन जांच में उनकी कोरोना रिपोर्ट 'निगेटिव' आई है और आज उन्हें पृथक-वास बैरक से मूल बैरक नंबर-16 में भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि मऊ से बसपा विधायक अंसारी 24 अप्रैल से कोरोना वायरस से संक्रमित थे।

तिवारी ने बताया कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के चलते उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद बांदा जेल में निरुद्ध 28 विचाराधीन बंदियों को 60 दिन की अंतरिम जमानत पर रिहा किया गया है।

जेल अधीक्षक तिवारी ने बताया कि ऐसे सात साल या इससे कम सजा वाले सौ से अधिक और बंदी चिह्नित किए गए हैं, जिन्हें पैरोल पर रिहा करने की प्रक्रिया चल रही है और उन्हें भी जल्द रिहा किया जाएगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी ने छीनी केकेआर से जीत, पहली IPL फिफ्टी जड़कर एलएसजी को 3 विकेट से जिताया मैच

क्रिकेटKKR vs LSG: मुकुल चौधरी की शानदार हीरोइक्स ने रोमांचक आखिरी ओवर के मुकाबले में KKR से मैच छीनी

भारतगुजरात की पार्षद ने BJP छोड़ी, कांग्रेस में शामिल हुईं, फिर कुछ ही घंटों में ही कर ली 'घर वापसी'

भारतAssembly Elections 2026: असम में 85.65% में मतदाताओं की भागीदारी, केरल में 78.24%, तो पुडुचेरी में 89.08% रही वोटिंग

भारतअपने जन्मदिन से पहले, अनंत अंबानी ने गुजरात के सालंगपुर मंदिर स्थित गौशाला को दान किए ₹10 करोड़

भारत अधिक खबरें

भारतपरिसीमन 2026: ‘I-YUVA फॉर्मूला’ के साथ संतुलित लोकतंत्र की नई दिशा

भारतAssembly Elections 2026: असम में 84.42% मतदान दर्ज, केरल, पुडुचेरी में जानें शाम 5 बजे तक मतदान का रुझान

भारतKerala Elections 2026: केरलम में 140 सीटों पर मतदान संपन्न, शाम 5 बजे तक 75% वोटिंग

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

भारतVIDEO: 'क्या आपकी लैंग्वेज अनपार्लियामेंट हो गई है?' ये सवाल पूछे जाने पर हिमंत बिस्वा सरमा ने 'लल्लनटॉप' के रिपोर्टर को झाड़ा, दोनों के बीच हुई बहस