लाइव न्यूज़ :

आतंकवादियों से संबंध के आरोप में जेल उपाधीक्षक व प्रधानाध्यापक बर्खास्त

By भाषा | Updated: November 2, 2021 21:30 IST

Open in App

श्रीनगर, दो नवंबर आतंकवादियों से कथित तौर पर संबंध रखने वाले सरकारी अधिकारियों को हटाने की अपनी नीति को जारी रखते हुए जम्मू कश्मीर प्रशासन ने मंगलवार को एक जेल उपाधीक्षक और एक राजकीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक को बर्खास्त कर दिया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि संविधान के अनुच्छेद 311 को लागू करते हुए सरकार ने उनकी सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इस अनुच्छेद के तहत बर्खास्त करने से पहले कोई जांच नहीं की जाती है।

उन्होंने कहा कि जेल विभाग में उपाधीक्षक फिरोज अहमद लोन और दक्षिण कश्मीर में बिजबेहरा के राजकीय बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के प्राचार्य जावेद अहमद शाह को आतंकवादी संगठनों के लिए काम करने के आरोप में सेवा से बर्खास्त कर दिया गया है। उपाधीक्षक रैंक सब-इंस्पेक्टर के समान है।

इस साल विशेष प्रावधानों के तहत बर्खास्त कर्मचारियों की संख्या 29 हो गई है।

अधिकारियों के अनुसार लोन को 2007-08 में जेल विभाग में नियुक्त किया गया था। लोन पर आतंकी समूहों के लिए काम करने का आरोप लगाया गया था और लंबे अदालती मामले के बाद आखिरकार 2012 में लोन को नौकरी मिल गई थी। राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) ने लोन को 2017 में गिरफ्तार किया था।

एनआईए के मुताबिक, प्रतिबंधित हिजबुल मुजाहिदीन के स्वयंभू कमांडर रियाज नाइकू के इशारे पर लोन ने दो युवकों दानिश गुलाम लोन और सोहैल अहमद भट की गिरफ्तार आतंकवादी इशफाक पल्ला से मुलाकात कराई थी। साजिश के तहत दोनों युवकों को पाकिस्तान जाकर हथियारों का प्रशिक्षण लेना था और फिर कश्मीर लौटना था।

हालांकि, उनके पाकिस्तान जाने से पहले ही पुलिस ने दोनों को 2017 में पकड़ लिया और बाद में मामले को एनआईए ने अपने कब्जे में ले लिया। पूछताछ के दौरान युवकों ने लोन का नाम लिया जिसे एनआईए ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।

अधिकारियों के अनुसार शाह पर आतंकवादियों का कट्टर समर्थक तथा हुर्रियत और प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी के प्रति सहानुभूति रखने का आरोप है। शाह पर 2016 के आंदोलन के दौरान बिजबेहरा में काम कर रहे हुर्रियत सदस्यों के सलाहकार की भूमिका निभाने का भी आरोप है।

शाह ने अपने आधिकारिक पद का खुले तौर पर दुरुपयोग किया। शाह पर छात्राओं को कट्टरपंथी बनाने के लिए प्रयास करने का भी आरोप है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह