लाइव न्यूज़ :

जेल प्रशासन ने पहलवान सुशील कुमार को तिहाड़ जेल में टोक्यो ओलंपिक से पहले टीवी देखने की अनुमति दी

By भाषा | Updated: July 22, 2021 16:52 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 जुलाई दिल्ली जेल प्रशासन ने तिहाड़ जेल में बंद दो बार के ओलंपिक पदक विजेता सुशील कुमार को 23 जुलाई से शुरू हो रहे ओलंपिक खेल से पहले बृहस्पतिवार को अपने वार्ड के साझा क्षेत्र में टेलीविजन देखने की अनुमति दे दी। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

दो जुलाई को कुमार ने पहलवानी के मैचों तथा जेल के बाहर की अन्य गतिविधियों से अपने आपको को रूबरू रखने के लिए अपने वकील के मार्फत जेल प्रशासन से उसे टेलीविजन उपलब्ध कराने की अपील की थी। कोविड-19 के साये में ओलंपिक खेल टोक्यो में 23 जुलाई से शुरू होगा।

महानिदेशक (दिल्ली जेल) संदीप गोयल ने कहा, ‘‘ हमने सुशील कुमार को अन्य लोगों के साथ अपने वार्ड के साझा क्षेत्र में टेलीविजन देखने की अनुमति दे दी है क्योंकि कल से ओलंपिक शुरू होने वाला है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘उसने पहलवानी के मैचों तथा जेल के बाहर की अन्य गतिविधियों से अपने आपको को रूबरू रखने के लिए अपने वकील के मार्फत अनुरोध किया था।’’

कुमार को दिल्ली के मुंडका क्षेत्र से 23 मई को सह आरोपी अजय कुमार के साथ गिरफ्तार किया गया था। उसने और उसके साथियों ने किसी संपत्ति विवाद के चलते चार और पांच मई की दरम्यानी रात को छत्रसाल स्टेडियम में पहलवान सागर धनखड़ (23) एवं उसके दो मित्रों को कथित रूप से पीटा था। बाद में धनखड़ की मौत हो गयी।

पिछले महीने दिल्ली की एक अदालत ने कुमार की विशेष भोजन एवं पूरक आहार की मांग संबंधी अर्जी यह कहते हुए खारिज कर दी थी कि ये ‘अनिवार्य जरूरतें’ नहीं हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह