‘जय श्री राम’नारा विवाद: सुशील मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

By भाषा | Updated: June 2, 2019 06:55 IST2019-06-02T06:55:28+5:302019-06-02T06:55:28+5:30

वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों को जिस तरीके से ममता बनर्जी ने फटकार लगाई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, उससे यह साफ है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आश्रय दे रही तृणमूल सरकार उनके राज्य में रह रहे हिंदी भाषी लोगों को बाहर निकालने की साजिश में शामिल हैं।’’

'Jai Shri Ram' Nara controversy: Sushil Modi Slams Mamata Banerjee | ‘जय श्री राम’नारा विवाद: सुशील मोदी ने ममता बनर्जी पर साधा निशाना

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी (बाएं)। (फाइल फोटो)

‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों के एक समूह को फटकार लगाने के लिए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने शनिवार को तृणमूल कांग्रेस की प्रमुख पर उनके राज्य से ‘‘हिंदी भाषी लाखों लोगों को बाहर निकालने’’ की साजिश रचने का आरोप लगाया।

सुशील मोदी ने दावा किया कि पश्चिम बंगाल सरकार बांग्लादेशी घुसपैठियों को शरण दे रही है। वरिष्ठ भाजपा नेता ने ट्वीट किया, ‘‘‘जय श्री राम’ का नारा लगाने वाले लोगों को जिस तरीके से ममता बनर्जी ने फटकार लगाई और पुलिस ने उन्हें हिरासत में लिया, उससे यह साफ है कि बांग्लादेशी घुसपैठियों को आश्रय दे रही तृणमूल सरकार उनके राज्य में रह रहे हिंदी भाषी लोगों को बाहर निकालने की साजिश में शामिल हैं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ममता बनर्जी को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या पश्चिम बंगाल में लोगों से ‘जय श्री राम’ का नारा लगाने का धार्मिक अधिकार छीन लिया गया है। उनसे पूछा जाना चाहिए कि क्या लोगों को उस राज्य में रहने से इसलिए रोका जा रहा है कि वे एक अलग भाषा बोलते हैं और एक अलग धर्म को मानते हैं।’’

Web Title: 'Jai Shri Ram' Nara controversy: Sushil Modi Slams Mamata Banerjee

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे