लाइव न्यूज़ :

‘जय भीम’ के निर्देशक ने खेद जताया

By भाषा | Updated: November 21, 2021 18:28 IST

Open in App

चेन्नई, 21 नवंबर अभिनेता सूर्या अभिनीत फिल्म 'जय भीम' के निर्देशक था से ज्ञानवेल ने रविवार को कहा कि उनका किसी विशेष समुदाय को आहत करने का कोई इरादा नहीं था और जिन्हें भी उससे ठेस पहुंची उसके लिये वह खेद प्रकट करते हैं।

तमिल और तेलुगु सहित अन्य भाषाओं में 1 नवंबर को रिलीज़ हुई 'जय भीम' पर तमिलनाडु में विवाद खड़ा हो गया है, जहां वन्नियार संगम और समुदाय के सदस्यों ने आरोप लगाया कि फिल्म में उन्हें खराब तरीके चित्रित किया गया है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन-प्राइम वीडियो पर रिलीज किया गया था।

ज्ञानवेल ने इस बात पर जोर दिया कि फिल्म के निर्माण में "किसी व्यक्ति या समुदाय का अपमान करने का थोड़ा सा भी विचार" नहीं था। उन्होंने कहा, ‘‘जिन्हें भी इससे ठेस पहुंची उनके प्रति मैं दिल से खेद व्यक्त करता हूं।" फिल्म निर्देशक ने विवाद के मद्देनजर सूर्या को हुई कठिनाई के लिए भी खेद व्यक्त किया, जो फिल्म के मुख्य अभिनेता और जय भीम के निर्माता हैं।

इस विवाद की जड़ एक दुष्ट पुलिस उप-निरीक्षक को 'गुरु' (गुरुमूर्ति) के रूप में नामित करके और एक दृश्य में पृष्ठभूमि में, एक कैलेंडर में समुदाय के उग्र अग्नि पॉट प्रतीक को और अग्रभाग में निर्दोष आदिवासी व्यक्ति को मौत के घाट उतारने वाले पुलिस एसआई को दिखाया जाना है, जिसे वन्नियार समुदाय की कथित बदनामी बताया जा रहा है।

ज्ञानवेल ने एक बयान में दावा किया, "मुझे नहीं पता था कि पृष्ठभूमि में लटकाए गए कैलेंडर को एक समुदाय के संदर्भ के रूप में समझा जाएगा। इसे किसी विशेष समुदाय के संदर्भ का प्रतीक बनाने का हमारा इरादा नहीं था और इसका मकसद वर्ष 1995 की अवधि को प्रतिबिंबित करना था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र