लाइव न्यूज़ :

‘जय भीम’ सिर्फ मनोरंजक नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण फिल्म है: सूर्या

By भाषा | Updated: October 31, 2021 16:33 IST

Open in App

(जस्टिन राव)

मुंबई, 31 अक्टूबर दक्षिण भारतीय अभिनेता सूर्या ने कहा कि उनकी अगली फिल्म ‘जय भीम’ सिर्फ एक मनोरंजक फिल्म नहीं बल्कि एक महत्वपूर्ण फिल्म है, जो एक समुदाय के न्याय की तलाश से संबंधित कई महत्वपूर्ण सवाल करती है।

यह फिल्म 90 के दशक में तमिलनाडु में हुई सच्ची घटनाओं पर आधारित है। इसमें इरुलुर आदिवासी समुदाय के एक जोड़े सेंगगेनी और राजकन्नू की कहानी है। राजकन्नू को जब झूठे आरोप में पुलिस गिरफ्तार कर लेती है और बाद में जब वह पुलिस हिरासत से लापता हो जाता है तो उसकी पत्नी उसकी तलाश के लिए वकील चंद्रू (सूर्या द्वारा निभाया गया किरदार) का सहारा लेती है।

जूम माध्यम से हुई बातचीत में 46 वर्षीय अभिनेता ने कहा कि उनका रुझान अब ‘जय भीम’ जैसी फिल्मों की तरफ ज्यादा है क्योंकि इससे समाज में महत्वपूर्ण मुद्दे पर बातचीत शुरू होती है।

सूर्या ने साक्षात्कार में कहा कि वह अब कठिन सवाल को चुनते हैं और उसके जवाब चाहते हैं या कम से कम यह चाहते हैं कि लोग इस पर सोचें। उन्होंने कहा कि यह पेचीदा स्थितियों में घुसने जैसा है। अभिनेता ने कहा कि वह जब एक विषय उठाते हैं तो यह सोचते हैं कि क्या वह लोगों को इससे जोड़ पा रहे हैं या नहीं।

इस फिल्म का निर्देशन टी. एस. ज्ञानवेल ने किया है और इसमें एक ऐसे व्यक्ति की कहानी है जो उत्पीड़ित लोगों को न्याय दिलाने के लिए तमाम बाधाओं के बाद भी खड़ा होता है। इस फिल्म में प्रकाश राज, राव रमेश, रजीशा विजयन समेत अन्य कलाकार हैं।

फिल्म समाज के पटल पर गौण दिखने वाले समुदाय पर है लेकिन सूर्या का कहना है कि यह फिल्म आधुनिक राजनीति पर टिप्पणी नहीं है। यह फिल्म 1995 के बाद के घटनाक्रम से कहीं ज्यादा है…निश्चित तौर पर यह कुछ निश्चित चीजों के बारे में काफी लोगों को प्रेरित करेगी। इसमें यह दिखाया गया है कि न्यायपालिका और पुलिस विभाग को न्याय दिलाने के लिए किस तरह से साथ-साथ काम करना चाहिए। यह फिल्म ऑनलाइन प्रसारण मंच प्राइम वीडियो पर दो नवंबर को तमिल, तेलुगु और हिंदी भाषा में रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

विश्वजान बचानी हो तो अगले 12 घंटे तक ट्रेन की यात्रा मत करना?, इजरायली सेना ने ईरान के लोगों को दी धमकी?, ईरानी समयानुसार रात 9:00 बजे तक पूरे देश में यात्रा करने से बचें

क्रिकेट35 लाख रुपये की घड़ी?, पंजाब किंग्स मालकिन प्रीति जिंटा ने दिखाया जलवा, वीडियो

क्रिकेटVIDEO: "ए डीजे, अंदर आओ यार!", स्टाफ सदस्य पर बरसे रोहित शर्मा जानें क्या है पूरा माजरा

क्राइम अलर्टनागपुर में हड़कंप: दोसर भवन चौक पर डेटोनेटर और जिलेटिन मिलने की खबर

भारत अधिक खबरें

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए