लाइव न्यूज़ :

‘जय भीम’ विवाद: ‘वन्नियार संगम’ ने अभिनेता सूर्या, निर्देशक के खिलाफ दर्ज कराया मामला

By भाषा | Updated: November 23, 2021 20:18 IST

Open in App

चेन्नई, 23 नवंबर वन्नियार समुदाय के एक संगठन ने सूर्या अभिनीत फिल्म ‘जय भीम’ में समुदाय का कथित रूप से गलत चित्रण करने के लिए मंगलवार को अभिनेता, निर्देशक और ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक स्थानीय अदालत का रुख किया।

वन्नियार समुदाय के संगठन ‘वन्नियार संगम’ ने दो समूहों के बीच दुश्मनी को बढ़ावा देने, समुदाय को बदनाम करने समेत दंड प्रक्रिया संहिता (सीआरपीसी) और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की विभिन्न धाराओं के तहत कुड्डालोर जिले के चिदंबरम में एक स्थानीय अदालत के समक्ष मुकदमा दायर कराया और कार्रवाई का अनुरोध किया।

‘वन्नियार संगम’ के अध्यक्ष पुथा अरुलमोझी ने न्यायिक मजिस्ट्रेट, चिदंबरम के समक्ष निर्माता सूर्या और उनकी पत्नी ज्योतिका, प्रोडक्शन हाउस 2 डी एंटरटेनमेंट, फिल्म के निर्देशक टी जे ज्ञानवेल और ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन के खिलाफ मुकदमा दायर किया है।

तमिलनाडु में ‘वन्नियार संगम’ और समुदाय के सदस्यों ने तमिल और तेलुगू भाषाओं में एक नवंबर को रिलीज हुई ‘जय भीम’ पर आरोप लगाया कि इसमें समुदाय का गलत चित्रण किया गया है। फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन-प्राइम वीडियो में रिलीज किया गया था।

‘वन्नियार संगम’ ने 15 नवंबर को ‘जय भीम’ के निर्माताओं को एक कानूनी नोटिस भेजा था, जिसमें आरोप लगाया गया था कि फिल्म ने वन्नियार समुदाय की प्रतिष्ठा को धूमिल किया है और उनसे पांच करोड़ रुपये के हर्जाने के अलावा बिना शर्त माफी की मांग की थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

विश्व'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

क्रिकेट2015 में 5, 2024 में 4 और 2026 में लगातार 3 जीत से शुरुआत?, आईपीएल सीजन में तीसरी बार आरआर ने किया आगाज?

पूजा पाठPanchang 08 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र