लाइव न्यूज़ :

‘जगुआर हाईवे’ गश्ती टीम ने करीब 50 मामलों में 85 लोगों को गिरफ्तार किया

By भाषा | Updated: December 4, 2021 20:35 IST

Open in App

नयी दिल्ली, चार दिसंबर दिल्ली के उत्तरी जिले में सड़कों पर होने वाले अपराधों पर लगाम लगाने के लिए गठित पुलिस की ‘जगुआर हाईवे’ गश्ती टीम ने करीब 50 मामलों में 85 लोगों को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि इनमें दो लुटेरे, पांच चेन छीनने वाले, 60 वाहन चोर, सात चोर और 11 शस्त्र कानून के आरोपी शामिल हैं जिन्हें कुल 53 मामलों में गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस ने बताया कि इनके पास से तीन ट्रक, एक हाइड्रा क्रेन, चार ऑटोरिक्शा, 45 मोटरसाइकिल, 44 स्कूटर, 34 मोबाइल फोन, छह आग्नेयास्त्र व 10 जिंदा कारतूस और सात चाकू बरामद किए गए हैं।

पुलिस उपायुक्त (उत्तर) सागर सिंह कलसी ने बताया कि कुल 43 जवानों की पांच टीमों को असुरक्षित माने जाने वाले इलाकों, खासतौर पर बाहरी रिंग रोड पर तैनात किया गया। प्रत्येक टीम को तीन मोटरसाइकिल मुहैया कराई गई है जो तीन पालियों- सुबह छह बजे से दोपहर दो बजे, दोपहर दो बजे से रात दो बजे और रात 10 बजे से सुबह छह बजे- तक गश्त करती है।

उन्होंने बताया कि टीमों ने खासतौर पर पांच इलाकों- शांति वन चौक-निगम बोध घाट, चांगड़ी राम अखाड़ा- वजीराबाद फ्लाईओवर, गोपालपुर सीएनजी, बुराड़ी बॉर्डर - पर ध्यान केंद्रित किया।

पुलिस उपायुक्त ने बताया कि टीम द्वारा नवीनतम मामला शुक्रवार -शनिवार की दरमियानी रात दर्ज किया गया और मामले में एक टीम ने दो लोगों को चोरी के स्कूटर के साथ दरियागंज से करीब एक किलोमीटर तक पीछा करते हुए पकड़ा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराब कांडः सही समय पर शराब की बरामदगी हो गई नहीं तो लाश की ढेर?, बिहार के डीजीपी विनय कुमार ने कहा- मुख्य आरोपी अरेस्ट और बड़ी खेप बरामद

क्रिकेटऑस्ट्रेलिया में डेविड वॉर्नर गिरफ्तार, PSL के बीच पाकिस्तान लौटे, पर कोर्ट में होना होगा पेश, जानें पूरा मामला

क्रिकेटदूसरा बूम-बूम बुमराह?, अर्जुन तेंदुलकर ने फेंकी सटीक यॉर्कर, पंत की निकली हवा?, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

क्राइम अलर्टकमरे में आग, बिस्तर-सामान जलकर राख, 32 वर्षीय अंशु कुमार का शरीर झुलसा तक नहीं, तो फिर पति की मौत कैसे, पत्नी पर उठ रहे सवाल?

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल