लाइव न्यूज़ :

जगीर कौर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की नयी अध्यक्ष बनीं

By भाषा | Updated: November 27, 2020 21:40 IST

Open in App

अमृतसर, 27 नवंबर शिरोमणि अकाली दल की वरिष्ठ नेता जगीर कौर को शुक्रवार को शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसरी) की अध्यक्ष चुना गया। शीर्ष गुरुद्वारा निकाय की वह 45 वीं अध्यक्ष हैं। उनका कार्यकाल एक साल का होगा ।

कमेटी की तीसरी बार अध्यक्ष बनीं जगीर कौर ने गोबिंद सिंह लौंगोवाल का स्थान लिया है जिन्हें सिखों के पवित्र ग्रंथ गुरु ग्रंथ साहिब की 328 प्रतियों (सरूपों) के गायब होने को लेकर आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है ।

अध्यक्ष पद के निर्वाचन के लिये स्थानीय तेजा सिंह समुंदरी हॉल में मतदान हुआ । उनके निर्वाचन से पहले वरिष्ठ अकाली नेता अलविंदर पाल सिह पकोके ने अध्यक्ष पद के लिये उनके नाम का प्रस्ताव दिया लेकिन कमेटी के कुछ बागी सदस्यों ने निर्वाचन की मांग की ।

कौर ने अपने प्रतिद्वंद्वी मिठु सिंह कनेके को हराया । जगीर कौर को 122 मत मिले जबकि कनेके को 20 मत प्राप्त हुये ।

इसके साथ ही कमेटी की नयी कार्यकारिणी का भी गठन किया गया । सुरजीत सिंह को कमेटी का वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया । इसके अलावा बूटा सिंह जूनियर को उपाध्यक्ष, भगवंत सिंह सैलका को नया महासचिव नियुक्त किया गया है। हरजिंदर सिंह धामी को मानद मुख्य सचिव नियुक्त किया गया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIran-US War: ईरान के सुप्रीम लीडर की हालत नाजुक? मोजतबा खामेनेई के स्वास्थ्य को लेकर चौंकाने वाला दावा

स्वास्थ्यJammu-Kashmir: जम्‍मू कश्‍मीर में कैंसर का बढ़ता बोझ, 2018 से कश्मीर में 50,000 से ज्‍यादा मामले सामने आए

विश्वईरान ने युद्धविराम से किया इनकार, समाधान के लिए रखा 10-सूत्रीय फॉर्मूला? जानें

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल

क्राइम अलर्टTamil Nadu: 6 साल बाद मिला न्याय! पिता-पुत्र की हिरासत में मौत केस में 9 पुलिसकर्मियों को मृत्युदंड

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे