लाइव न्यूज़ :

जगन की रिश्तेदार ने अपने पिता की हत्या की सीबीआई जांच में तेजी लाने की मांग की

By भाषा | Updated: April 2, 2021 18:56 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अप्रैल आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगनमोहन रेड्डी की रिश्तेदार सुनीता नरेड्डी ने शुक्रवार को मांग की कि सीबीआई उनके पिता और पूर्व मंत्री वाई एस विवेकानंद रेड्डी की कथित हत्या की जांच में तेजी लाए क्योंकि इसमें और देरी होने से गवाहों की जान जोखिम में पड़ सकती है।

विवेकानंद रेड्डी आंध्र प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वाई एस राजशेखर रेड्डी के छोटे भाई और वर्तमान मुख्यमंत्री के चाचा थे। उनकी 15 मार्च 2019 को कडप्पा जिले के पुलिवेंदुला में अपने घर में कथित तौर पर हत्या कर दी गयी थी।

सुनीता ने मीडिया से कहा कि सीबीआई द्वारा इस घटना की जांच अपने हाथों में लेने के एक साल हो गए हैं, लेकिन कोई खास प्रगति नहीं हुई है क्योंकि अब तक कोई आरोप पत्र दाखिल नहीं किया गया है।

उन्होंने कहा, "मेरी जानकारी के अनुसार यह एक राजनीतिक हत्या है। राज्य की जांच एजेंसी ने नौ महीने तक मामले में जांच की लेकिन कोई दोषी नहीं मिला। अब इस मामले की जांच सीबीआई के पास है।"

सुनीता ने एक सवाल के जवाब में कहा कि उच्च न्यायालय में दायर एक रिट याचिका में कडप्पा के सांसद वाई एस अविनाश रेड्डी और परिवार के अन्य सदस्यों सहित 15 लोगों को संदिग्ध बताया गया है।

उन्होंने कहा, "मैं यहां जल्द न्याय की मांग कर रही हूं और हमारे परिवार के सदस्य आंध्र प्रदेश में सरकार में हैं, इसके बाद भी मुझे कोई मदद नहीं मिली है।’’

उन्होंने आशंका जतायी कि सीबीआई जांच में और देरी होने से गवाहों की जान खतरे में पड़ सकती है।

सुनीता ने राजनीति में प्रवेश करने की किसी भी योजना से इनकार किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स की लगातार तीसरी हार, आरसीबी ने 43 रन से जीता बैक-टू-बैक दूसरा मुकाबला

विश्वसमय तेजी से बीत रहा और 48 घंटे बाद उन पर कहर टूट पड़ेगा?, ट्रंप ने कहा- होर्मुज जलडमरूमध्य को नहीं खोले तो?

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

क्रिकेटबेंगलुरु में छक्कों की बौछार के बीच, टिम डेविड की विस्फोटक पारी से CSK के खिलाफ RCB ने बनाया 250/3 का विशाल स्कोर

विश्व5 दिन और न्यायिक हिरासत में रहेंगे पूर्व प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली और पूर्व गृह मंत्री रमेश लेखक

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह