लाइव न्यूज़ :

जगन्नाथ मंदिर का सेवादार बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोप में गिरफ्तार

By भाषा | Updated: December 11, 2021 00:18 IST

Open in App

पुरी(ओडिशा), 10 दिसंबर ओडिशा के पुरी स्थित प्रसिद्ध जगन्नाथ मंदिर के एक वरिष्ठ सेवादार को एक बच्चे के यौन उत्पीड़न के आरोप में शुक्रवार को गिरफ्तार किया गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

शिकायत के अनुसार, पीड़ित एक अन्य सेवादार का बेटा है जो दृष्टिबाधित है। शिकायत के अनुसार पीड़ित का मंदिर परिसर में यौन उत्पीड़न किया गया।

सिंहद्वार पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार प्रधान ने कहा कि आरोपी पर भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि उसका बेटा उसे रोज मंदिर लेकर जाता था।

शिकायत के मुताबिक करीब दो महीने पहले आरोपी सेवादार ने कथित तौर पर उस समय बच्चे का यौन उत्पीड़न किया जब उसके पिता परिसर के एक अन्य मंदिर में 'दर्शन' कर रहे थे। इसमें कहा गया है कि 63 वर्षीय आरोपी सेवादार ने कथित तौर पर बच्चे को धमकी भी दी थी।

पुलिस ने बताया कि बृहस्पतिवार को, 12वीं सदी के मंदिर परिसर में एक लड़की से कथित तौर पर छेड़छाड़ करने के आरोप में एक अन्य सेवादार को गिरफ्तार किया गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटHaryana vs Jharkhand, Final: 18 दिसंबर को झारखंड-हरियाणा में फाइनल मुकाबला, मप्र, राजस्थान, मुंबई, आंध्र, हैदराबाद और पंजाब बाहर

क्रिकेटIPL Auction 2026: सभी 10 टीमों के सोल्ड, अनसोल्ड और रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट देखें

भारतदिल्ली में 17 दिसंबर को ‘लोकमत पार्लियामेंटरी अवॉर्ड’ का भव्य समारोह

क्रिकेटIPL 2026 Auction: मुंबई के सरफराज खान को CSK ₹75 लाख की बेस प्राइस पर खरीदा, पृथ्वी शॉ अनसोल्ड रहे

क्रिकेटIPL Auction: सबसे महंगे अनकैप्‍ड प्‍लेयर Prashant Veer, 14.20 करोड़ में चेन्‍नई सुपर किंग्‍स ने खरीदा

भारत अधिक खबरें

भारतछत्तीसगढ़ को शांति, विश्वास और उज्ज्वल भविष्य का प्रदेश बनाना राज्य सरकार का अटल संकल्प: 34 माओवादी कैडरों के आत्मसमर्पण पर बोले सीएम साय

भारतकौन हैं ऋतुराज सिन्हा?, नितिन नबीन की जगह दी जाएगी बड़ी जिम्मेदारी

भारतहैदराबाद का रहने वाला था बोंडी बीच शूटर साजिद अकरम, उसका बेटा ऑस्ट्रेलियाई नागरिक, तेलंगाना पुलिस ने की पुष्टि

भारतभाजपा को मां के समान मानते?, बिहार प्रमुख संजय सरावगी बोले-आगे बढ़ाने की दिशा में ईमानदारी से काम करेंगे

भारतहरियाणा सरकारः 23वां जिला हांसी, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने की घोषणा