लाइव न्यूज़ :

नये साल से पहले पुरी के जगन्नाथ मंदिर के खुलने की संभावना

By भाषा | Updated: December 12, 2020 20:43 IST

Open in App

पुरी (ओड़िशा), 12 दिसंबर कोविड-19 महामारी के चलते नौ महीने तक बंद रहने के बाद पुरी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर के कपाट अब नये साल से पहले खुल जाने की संभावना है। मंदिर प्रशासन ने शनिवार को यह जानकारी दी।

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (एसजेटीएस) के प्रमुख प्रशासक कृष्ण कुमार ने बताया कि श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए मंदिर को खोलने का निर्णय लिया गया है और जब यह मंदिर खुलेगा तो कोविड-19 संबंधी सारे सुरक्षा नियमों का कड़ाई से पालन किया जाएगा।

उन्होंने पीटीआई-भाषा को बताया कि मंदिर के सेवायतों की बैठक ‘छतीसा निजोग’ हुई और अब एसजेटीए मंदिर को खोलने के वास्ते अंतिम मंजूरी के लिए राज्य सरकार के पास अपनी सिफारिश भेजेगा।

कुमार ने कहा कि मंदिर को 23 दिसंबर को खोलने की योजना है और पुरी के लोगों को मंदिर में प्रवेश का पहला मौका मिलेगा। उन्होंने बताया कि सरकार से मंजूरी मिलने के बाद विस्तृत मानक संचालन प्रक्रिया जारी की जाएगी।

उन्होंने कहा कि वे सरकार से मंदिर को पहले पांच दिन पुरी के लोगों के लिए खोलने देने की अपील करेंगे क्योंकि वे मंदिर के काफी समीप रहने के बाद भी भगवान का दर्शन नहीं कर पाये।

कुमार ने कहा कि मंदिर एक और दो जनवरी को नये साल पर श्रद्धालुओं की भीड़ की संभावना के मद्देनजर बंद रहेगा लेकिन तीन जनवरी से सभी के लिए खोला जाएगा। उस दिन से दर्शन के वास्ते श्रद्धालुओं के पास कोविड-19 निगेटिव प्रमाणपत्र होना चाहिए, जो पिछले 48 घंटे के अंदर जारी किया गया हो।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

विश्वक्या डोनाल्ड ट्रंप ईरान के खिलाफ करेंगे परमाणु हथियार का इस्तेमाल?, व्हाइट हाउस ने दिया जवाब

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

अन्य खेल'हम नए लॉन्च प्लेटफॉर्म्स के साथ अपने हमले दोगुने कर देंगे': ट्रंप की धमकी के बाद ईरान का जवाब

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत अधिक खबरें

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो