जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी का निधन

By भाषा | Updated: May 23, 2021 14:22 IST2021-05-23T14:22:03+5:302021-05-23T14:22:03+5:30

Jagannath Pahadia's wife dies | जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी का निधन

जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी का निधन

जयपुर, 23 मई राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी और कांग्रेस की पूर्व राज्यसभा सदस्य शांति पहाड़िया का रविवार को निधन हो गया। इससे पहले बुधवार रात को ही जगन्नाथ पहाड़िया का निधन हो गया था।

शांति पहाड़िया गुरूग्राम के एक निजी अस्पताल में भर्ती थीं और उनका रविवार सुबह निधन हो गया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शांति पहाड़िया (85) के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की।

गहलोत ने ट्वीट किया, ‘‘पूर्व मुख्यमंत्री (दिवंगत) जगन्नाथ पहाड़िया की पत्नी, पूर्व राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व विधायक शांति पहाड़िया जी के निधन की खबर अत्यंत दु:खद है। दोनों जीवनपर्यन्त राजनीति में सक्रिय रहे। शांति पहाड़िया ने पार्टी के लिए एवं जनप्रतिनिधि के रूप में अपनी सेवाएं दीं।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को यह आघात सहने का सम्बल दें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

जगन्नाथ पहाड़िया (89) का बुधवार की रात गुरूग्राम के पार्क अस्पताल में कोरोना वायरस के कारण निधन हो गया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jagannath Pahadia's wife dies

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे