लाइव न्यूज़ :

आंध्र प्रदेश में 6.30 लाख रिक्तियां भरने के दावे को लेकर विपक्ष के निशाने पर जगन सरकार

By भाषा | Updated: June 27, 2021 19:50 IST

Open in App

(सूर्या देशराजू)

अमरावती, 27 जून आंध्र प्रदेश सरकार बीते दो साल में विभिन्न सरकारी विभागों में नौकरियों की छह लाख से अधिक रिक्तियां भरने के दावे को लेकर विपक्ष के निशाने पर आ गई है।

तेदेपा समेत राजनीतिक दलों ने आरोप लगाया कि जगन मोहन रेड्डी नीत सरकार ने सत्ता में आने से पहले लाखों नौकरियां देने के बड़े बड़े वादे किए थे और अब उसने 10 हजार पदों पर भर्ती का रोजगार कैलेंडर जारी कर राज्य के युवाओं से साथ धोखाधड़ी की है।

जगन ने 18 जून को नौकरी कैलेंडर जारी किया था। इसके तहत अगले नौ महीनों में 10,143 से अधिक पदों पर भर्ती का कार्यक्रम है। मुख्यमंत्री ने दावा किया था कि उनकी सरकार ने बीते दो साल में 6,03,756 नौकरियां सृजित की हैं।

तेदेपा सांसद राममोहन नायडू ने मुख्यमंत्री के खिलाफ हमलावर रुख अपनाते हुए उनपर नौकरी कैलेंडर के नाम पर युवाओं की ''पीठ में छुरा घोंपने'' का आरोप लगाया।

उन्होंने कहा, ''नेता प्रतिपक्ष रहते हुए जगन ने 2.30 लाख रिक्तियां भरने और शिक्षकों के 26 हजार पद सृजित करने का वादा किया था। लेकिन अब उन्होंने केवल 10 हजार पदों पर भर्ती का कैलेंडर जारी किया है। यह असहाय युवकों को अंधेरे में धकेलने जैसा है।''

भाजपा की राज्य इकाई के अध्यक्ष सोमू वीरराजू ने पूछा कि जगन ने सत्ता में आने से पहले जिन 2.40 लाख नौकरियों का वादा किया था, उनका क्या हुआ।

उन्होंने कहा, ''इस सरकार ने एपीपीएससी के जरिये नौकरी की एक अधिसूचना जारी नहीं की और अब झूठा प्रचार कर रही है कि इसने 6.03 रिक्तियों पर भर्ती की है। यह बेरोजगार युवाओं के साथ धोखाधड़ी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग