लाइव न्यूज़ :

जगन रेड्डी ने केन्द्र से की कोवैक्सीन का उत्पादन बढ़ाने की अपील

By भाषा | Updated: May 11, 2021 19:17 IST

Open in App

अमरावती 11 मई आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने केन्द्र सरकार से भारत बायोटेक और भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (आईसीएमआर)-एनआईवी को कोविड रोधी टीका कोवैक्सीन बनाने में इस्तेमाल की जाने वाली प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण करने के निर्देश देने की अपील की है।

रेड्डी ने कहा कि टीके की खुराक का उत्पादन बढ़ाने के लिए उन कंपनियों को प्रौद्योगिकी का हस्तांतरण किया जाना चाहिए जोकि टीके बनाने में सक्षम हैं।

मुख्यमंत्री ने इस संबंध में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर कहा कि मौजूदा समय में देश में कोवैक्सीन की मांग के अनुरूप टीके का उत्पादन नहीं हो पा रहा है। इस रफ्तार से लोगों का टीकाकरण करने में कई महीनों का समय लग जाएगा। इसलिए टीके के उत्पादन क्षमता वाली तमाम उन कंपनियों के साथ प्रौद्योगिकी और बौद्धिक संपदा साझा की जाए ताकि टीके का उत्पादन बढ़ाया जा सके और लोगों को जल्द से जल्द रियायती दर पर टीका उपलब्ध हो सके।

रेड्डी ने प्रधानमंत्री से कहा कि टीके के उत्पादन को लेकर इच्छुक उन तमाम कंपनियों को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए जो इसमें सक्षम हैं। संकट के इस समय में उत्पादन क्षमता का भरपूर इस्तेमाल किया जाना चाहिए।

उन्होंने कहा कि यदि प्रधानमंत्री यह सलाह मान लेते हैं तो टीके के उत्पादन की क्षमता को बढ़ाया जा सकता है और आपूर्ति भी दुरुस्त हो जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

क्राइम अलर्टबास्केटबॉल हुप पर पुल-अप्स कर रहे थे समुद्री इंजीनियरिंग संस्थान में 20 वर्षीय कैडेट विशाल वर्मा?, बैकबोर्ड गिरने से मौत

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारत अधिक खबरें

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतकौन थे डॉ. मणि छेत्री?, 106 वर्ष की आयु में निधन

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

भारतगोदामों से सीधे एलपीजी सिलेंडर की बिक्री पर सख्त प्रतिबंध, सीएम रेखा गुप्ता ने कहा-भंडारण केंद्रों पर न जाएं और न ही भीड़ में इकट्ठा हों

भारतउच्च शिक्षा और अनुसंधान की चुनौतियां