लाइव न्यूज़ :

जगन मोहन ने पोलावरम परियोजना पर शेखावत, जावड़ेकर से मुलाकात की

By भाषा | Updated: June 10, 2021 21:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी ने बृहस्पतिवार को केंद्रीय मंत्रियों गजेंद्र सिंह शेखावत तथा प्रकाश जावड़ेकर से मुलाकात की और पोलावरम सिंचाई परियोजना के दूसरी संशोधित लागत अनुमान के लिए निवेश मंजूरी दिए जाने का आग्रह किया। यह राशि 2017-18 के मूल्य स्तर पर 55,656.87 करोड़ रुपये है।

रेड्डी ने पोलावरम परियोजना प्राधिकरण (पीपीए) मुख्यालय हैदराबाद से राजामहेंद्रवरम जल्द से जल्द स्थानांतरित करने का भी अनुरोध किया क्योंकि परियोजना की निगरानी के लिए हैदराबाद से यात्रा करना कठिन है।

दो दिवसीय दौरे पर राष्ट्रीय राजधानी आए मुख्यमंत्री के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलने की संभावना है। उन्होंने बृहस्पतिवार को नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार से भी मुलाकात की।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार, रेड्डी ने जल शक्ति मंत्री शेखावत के साथ बैठक में पोलावरम सिंचाई परियोजना के दूसरे संशोधित लागत अनुमान के लिए निवेश मंजूरी दिए जाने का अनुरोध किया। रेड्डी ने शेखावत से जल आपूर्ति घटक को सिंचाई का अभिन्न अंग मानने का अनुरोध किया और कहा कि यह राष्ट्रीय परियोजनाओं के लिए केंद्र के दिशानिर्देशों के अनुरूप होगा।

इससे पहले रेड्डी ने केंद्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री जावड़ेकर से मुलाकात की और पोलावरम परियोजना से जुड़े कार्यों के संबंध में लंबित पर्यावरण मंजूरी पर भी मुद्दों पर चर्चा की।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मुजफ्फरपुर में इश्क, फरेब और साजिश के घिनौना खेल में सुहाग को ही रास्ते से हटाने का फरमान, गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच थम गई पति का सांस

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?