लाइव न्यूज़ :

CAA को लेकर दिल्ली में आज फिर तनाव, सड़क के साथ जाफराबाद और मौजपुर मेट्रो स्टेशन बंद

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 24, 2020 09:58 IST

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में मौजपुर लालबत्ती के निकट सभा बुलाई थी। उन्होंने मांग की कि पुलिस सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को तीन दिन में हटाए।

Open in App
ठळक मुद्देचंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व वाली भीम आर्मी ने भी सीएए के खिलाफ ‘भारत बंद’ और प्रदर्शनों का आह्वान किया था। जाफराबाद में पथराव के बाद रविवार रात हौजरानी में भी बवाल हुआ था। 

उत्तर-पूर्वी दिल्ली के जाफराबाद इलाके में दिल्ली में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) विरोधी और समर्थक समूहों के बीच रविवार को झड़प हो गई। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी के कई अन्य इलाकों में इसी प्रकार के धरना प्रदर्शन शुरू हो गए। जाफराबाद इलाके में अभी भी तनाव का माहौल है। सुरक्षा के मद्देनजर जाफराबाद और मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही सड़क का एक हिस्सा अभी भी बंद है। जाफराबाद में पथराव के बाद रविवार रात हौजरानी में भी बवाल हुआ था। 

जाफराबाद से सटे मौजपुर में दो समूहों ने एक-दूसरे पर पथराव किया, जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस छोड़ी। सुरक्षा कारणों के चलते मौजपुर-बाबरपुर मेट्रो स्टेशन के प्रवेश और निकास द्वार बंद कर दिये गए हैं। इससे पहले शनिवार की रात अधिकतर महिलाओं समेत सैकड़ों प्रदर्शनकारियों ने जाफराबाद मेट्रो स्टेशन के निकट सीलमपुर, मौजपुर और यमुना विहार को जोड़ने वाली सड़क को बंद कर दिया था। प्रदर्शन रविवार को भी जारी रहा, जिसके चलते जाफराबाद स्टेशन के द्वार बंद कर दिये गए। इलाके में भारी सुरक्षा बल तैनात है। 

चंद्र शेखर आजाद के नेतृत्व वाली भीम आर्मी ने भी सीएए के खिलाफ ‘भारत बंद’ और प्रदर्शनों का आह्वान किया था। शाहीन बाग की तरह, करावल नगर में खुरेजी खास, उत्तरपूर्व दिल्ली में चांदबाग और दक्षिण दिल्ली में हौज रानी में धरना प्रदर्शन शुरू हो गए थे जिसके कारण पुलिस ने सुरक्षा बढ़ा दी थी। 

भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने संशोधित नागरिकता कानून के समर्थन में मौजपुर लालबत्ती के निकट सभा बुलाई थी। उन्होंने मांग की कि पुलिस सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों को तीन दिन में हटाए। मिश्रा ने कहा, ‘‘वे सड़कें बाधित करके 35 लाख लोगों का संपर्क तोड़ना चाहते है। किसी चीज के खिलाफ प्रदर्शन का क्या यह कोई तरीका है? हम इस इलाके को शाहीन बाग नहीं बनने देंगे।’’

टॅग्स :कैब प्रोटेस्टदिल्ली
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबारामती विधानसभा उपचुनावः सीएम फडणवीस की बात नहीं मानी?, कांग्रेस ने उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार के खिलाफ आकाश मोरे को चुनाव मैदान में उतारा

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया