लाइव न्यूज़ :

पीएमएलए मामले में ईडी के सम्मन पर तीसरी बार भी पेश नहीं हुई जैकलीन फर्नांडीज

By भाषा | Updated: October 18, 2021 13:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 अक्टूबर अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक के धन शोधन मामले की जांच के संबंध में पूछताछ के लिए सोमवार को फिर से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के समक्ष पेश नहीं हुईं।

ऐसा बताया जा रहा है कि उन्होंने अपनी अनुपस्थिति के लिए पेशेवर व्यस्तता की वजह बतायी है। जांच एजेंसी फिर से उन्हें एक नयी तारीख पर पेश होने के लिए कह सकती है। यह तीसरी बार है जब फर्नांडीज ईडी के नोटिस पर पेश नहीं हुई।

फर्नांडीज (36) अगस्त में संघीय एजेंसी के समक्ष पेश हुई थीं और धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत इस मामले में उनका बयान दर्ज किया गया था। ऐसा माना जा रहा है कि एजेंसी चंद्रशेखर और उसकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल से जुड़े मामले में मुख्य आरोपी से फर्नांडीज का आमना-सामना कराना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी इस मामले में कथित तौर पर फर्नांडीज से जुड़े धन के कुछ लेन-देन के बारे में जानना चाहती है।

अभिनेत्री और नर्तकी नोरा फतेही (29) ने इस मामले में बृहस्पतिवार को ईडी के समक्ष अपना बयान दर्ज कराया था। फतेही के प्रतिनिधि ने कहा था कि वह इस मामले में पीड़ित रही हैं और एक गवाह के तौर पर वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग कर रही हैं तथा उनकी मदद कर रही हैं।

चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया। उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया है। उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति समेत कुछ हाई प्रोफाइल लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था।

अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लग्जरी कारें जब्त की थीं।

उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘नामी ठग’ है और 200 करोड़ रूपये की ठगी, जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारत अधिक खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया

भारतIST की जगह 'महाकाल मानक समय'? शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने गणना ढांचे पर पुनर्विचार का दिया प्रस्ताव