लाइव न्यूज़ :

जैकलीन फर्नांडीज नहीं पेश हुई ईडी के सामने, कल उन्हें फिर बुलाया गया

By भाषा | Updated: October 15, 2021 22:26 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अक्टूबर प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडीज को शनिवार को पेश होने एवं अपना बयान दर्ज कराने को कहा है क्योंकि वह कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर के विरूद्ध चल रही धनशोधन मामले की जांच के सिलसिले में तलब किये जाने के बाद भी शुक्रवार को पेश नहीं हुईं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

इस मामले में फर्नांडीज (36) एक बार अगस्त में ईडी के सामने पेश हुई थी और धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के प्रावधानों के तहत अपना बयान दर्ज कराया था।

अधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को उनसे फिर पेश होने को कहा गया था , लेकिन वह नहीं आयीं, जिसके बाद अब उन्हें शनिवार को जांच अधिकारी के सामने हाजिर होने को कहा गया है।

समझा जाता है कि जांच एजेंसी (ईडी) फर्नांडीज का चंद्रशेखर और उनकी अभिनेत्री पत्नी लीना मारिया पॉल के साथ आमना-सामना कराना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में जांच एजेंसी पैसे के लेन देन को समझना चाहती है जिसका कथित रूप से संबंध फर्नांडीज से है।

अभिनेत्री एवं नृत्यांगना नोरा फतेही (29) ने इस मामले में बृहस्पतिवार को अपना बयान दर्ज कराया था।

उनके प्रतिनिधि ने कहा, ‘‘ नोरा फतेही इस मामले के इर्द-गिर्द पीड़ित एवं गवाह हैं, वह जांच में अधिकारियों के साथ सहयोग एवं उनकी मदद कर रही हैं।’’

उनके प्रवक्ता ने कहा कि फतेही ‘किसी धनशोधन गतिविधि’ में शामिल नहीं हैं और उन्होंने मीडिया से ‘ उनका नाम खराब नहीं करने’ की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ उन्हें आरोपियों की कोई जानकारी नहीं है और न ही उनका उनसे कोई संबंध है, उन्हें ईडी ने बस जांच में मदद के लिए बुलाया है।’’

चंद्रशेखर एवं पॉल को हाल में ईडी ने गिरफ्तार किया और उन्हें एक स्थानीय जेल में रखा गया । उससे पहले दिल्ली पुलिस ने दोनों को फोर्टिस हेल्थकेयर के पूर्व प्रवर्तक शिविंदर मोहन सिंह की पत्नी अदिति जैसे कुछ हाई प्रोफाइल समेत कुछ लोगों को ठगने के आरोप में हिरासत में लिया था।

अगस्त में ईडी ने चंद्रशेखर के परिसरों पर छापा मारा और चेन्नई में एक बंगला, 82.5 लाख रूपये नकद और दर्जनों लक्जरी कारें जब्त की थीं।

उसने एक बयान में दावा किया था कि चंद्रशेखर एक ‘ज्ञात ठग’ है और 200 करोड़ रूपये की ठगी , जबरन वसूली, कथित आपराधिक साजिश को लेकर दिल्ली पुलिस उसकी जांच कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू