लाइव न्यूज़ :

ईडी के आरोप-पत्र में दावा, जैकलीन और नोरा को सुकेश चंद्रशेखर से महंगी कारें, उपहार मिले

By भाषा | Updated: December 14, 2021 21:13 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर बॉलीवुड अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिस और नोरा फतेही को कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर और उसकी पत्नी एवं अभिनेत्री लीना मारिया पॉल से लक्जरी गाड़ियां, फोन और अन्य महंगे उपहार मिले। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने यहां 200 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले में दिल्ली की अदालत में दाखिल आरोप-पत्र में यह जानकारी दी।

ईडी ने हाल ही में फर्नांडीज और फतेही से रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटर शिविंदर सिंह की पत्नी अदिति सिंह द्वारा दायर एक मामले की जांच में पूछताछ की थी, जिसमें दावा किया गया था कि चंद्रशेखर ने सरकारी अधिकारी होने का दावा करते हुए उनसे 200 करोड़ रुपये की ठगी की थी।

चंद्रशेखर ने कथित तौर पर कहा था कि वह शिविंदर की जमानत करा सकता है।

अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश प्रवीण सिंह के समक्ष दायर आरोप-पत्र में दावा किया गया है कि फर्नांडीज के बयान 30 अगस्त और 20 अक्टूबर को दर्ज किए गए थे, जिसमें उन्होंने कहा था कि उसे गुच्ची और शनेल से तीन डिजाइनर बैग, गुच्ची की दो जिम पोशाकें, लुई वुइटन के एक जोड़ी जूते, हीरे के दो जोड़ी झुमके और बहु-रंगीन बेशकीमती पत्थरों का एक ब्रेसलेट और दो हर्मेज ब्रेसलेट उपहार के रूप में मिले।

ईडी ने दावा किया कि उन्हें एक कार ‘मिनी कूपर’ भी मिली थी जिसे उन्होंने लौटा दिया था।

एजेंसी ने दावा किया कि चंद्रशेखर ने दिसंबर 2020 में फतेही को बीएमडब्ल्यू कार भेंट की थी और बाद में अन्य महंगी भेंट देने के अलावा 75 लाख रुपये दिए थे।

अदालत ने इस महीने की शुरुआत में चंद्रशेखर, पॉल और छह अन्य के खिलाफ दायर आरोप-पत्र पर संज्ञान लिया था।

दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) ने पहले चंद्रशेखर के खिलाफ रैनबैक्सी के पूर्व प्रमोटरों शिविंदर सिंह और मलविंदर सिंह की पत्नी से 200 करोड़ रुपये ठगने का मामला दर्ज किया था।

ईडी ने पुलिस प्राथमिकी के आधार पर अपनी शिकायत दर्ज की। अदालत के सूत्रों के अनुसार, आरोप-पत्र कई अनुलग्नकों सहित लगभग 7,000 पन्ने का है। फिलहाल सभी आरोपी न्यायिक हिरासत में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRR vs MI: राजस्थान रॉयल्स का IPL 2026 में अजेय अभियान जारी, मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया, शीर्ष पर पहुंची

क्रिकेटयशस्वी जायसवाल ने MI के गेंदबाजों की उखेड़ी बखिया, छक्के लगाकर 'सेंचुरी ऑफ़ मैक्सिमम्स' क्लब में हुए शामिल

क्रिकेटRR vs MI: वैभव सूर्यवंशी ने बुमराह को भी नहीं बख़्शा, एमआई पेसर को जड़े 2 छक्के | VIDEO

विश्व'अगले 48 घंटों तक घर के अंदर ही रहें' : ईरान में मौजूद नागरिकों के लिए भारतीय दूतावास तत्काल सुरक्षा एडवाइज़री जारी की

ज़रा हटकेक्या है नंदगोपाल गुप्ता नंदी और यूपी के उन्नाव में चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी का नाता?

भारत अधिक खबरें

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र

भारतमहाराष्ट्र सरकार ने ऑटो और टैक्सी चालकों के लिए मराठी भाषा टेस्ट अनिवार्य रूप से किया शुरू