लाइव न्यूज़ :

जैकोबाइट-ऑर्थोडॉक्स विवाद : चर्च को सीआरपीएफ के कब्जे में देने की अदालत ने दी केरल सरकार को चेतावनी

By भाषा | Updated: December 8, 2020 22:56 IST

Open in App

कोच्चि (केरल), आठ दिसंबर केरल उच्च न्यायालय ने मंगलवार को सीआरपीएफ को निर्देश दिया कि यदि राज्य सरकार कोटमंगलम के नजदीक स्थित चर्च का कब्जा आठ जनवरी से पहले ऑर्थोडॉक्स धड़े को सौंपने के उसके पिछले साल के आदेश को लागू करने में नाकाम रहती है, तो अर्द्धसैनिक बल उसे अपने नियंत्रण में ले ले।

न्यायमूर्ति पी बी सुरेश कुमार ने एक आदेश में कहा, ‘‘...यदि इस अदालत द्वारा जारी निर्देशों का आठ जनवरी को या इससे पहले तक अनुपालन नहीं किया जाता है तो डीआईजीपी, ग्रुप सेंटर, सीआरपीएफ पल्लीपुरम अगले आदेश तक चर्च को अपने नियंत्रण में ले लें...।’’

उच्च न्यायालय ने अदालत की अवमानना कार्यवाही के तहत यह आदेश जारी किया।

पिछले साल उच्च न्यायालय ने राज्य सरकार को चर्च का कब्जा फौरन अपने हाथों में लेने का आदेश दिया था, जहां प्राधिकारी उच्चतम न्यायालय के उस फैसले का क्रियान्वयन करने में कथित तौर पर नाकाम रहे हैं जिसके तहत चर्च का कब्जा ऑर्थोडॉक्स धड़े को सौंपा गया था। यह फैसला प्रतिद्वंद्वी जैकोबाइट धड़े के अनुयायियों के प्रदर्शन के चलते आया था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: अमेरिका-ईरान युद्धविराम के चलते कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट, जानें भारत में ईंधन की कीमतों को कितना मिलेगा फायदा

विश्वझुके ट्रंप? अमेरिका के 2 हफ्तों के युद्धविराम को ईरान ने बताया ऐतिहासिक जीत, कही ये बात

विश्वइस ड्रोन और उस ड्रोन में कितना फर्क है...!

भारतनिजी जासूसी एजेंसियों को लेकर नई चिंताएं

विश्वहोर्मुज जलडमरूमध्य खोलने पर सहमत ईरान?, 14 दिन बमबारी और हमले रोकने को तैयार राष्ट्रपति ट्रंप?, पाकिस्तान के पीएम शरीफ क्या बोले?

भारत अधिक खबरें

भारतपंजाब में अमित शाह का प्रतिभा खोज अभियान?, आरिफ मोहम्मद खान ढाका जाएंगे!

भारतNagpur: पवनी सफारी में दिखा दुर्लभ ‘काला चीतल’, पर्यटकों में बढ़ा रोमांच

भारत‘अपने स्तर को नीचे न गिराएं’: मल्लिकार्जुन खड़गे के ‘गुजरात के लोग अनपढ़ हैं’ वाले बयान पर शशि थरूर की सलाह

भारत'इस बार पाकिस्तान के कितने टुकड़े होंगे ये तो सिर्फ ऊपरवाला जानता है', राजनाथ सिंह ने PAK के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ की धमकी का दिया करारा जवाब

भारत403 करोड़ रुपए खर्च?, योगी सरकार का सियासी दांव, बीआर अंबेडकर की मूर्ति पर लगेगा छत्र