JAC 12th Result 2018: कुछ देर इंतजार के बाद आ जाएगा झारखंड बोर्ड 12वीं साइंस और कॉमर्स का रिजल्ट, ऐसे देखें रिजल्ट
By धीरज पाल | Updated: June 7, 2018 11:18 IST2018-06-07T10:35:28+5:302018-06-07T11:18:28+5:30
JAC 12th Result 2018 Jac.nic.in: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (Jharkhand Class 12th Result 2018) की घड़ी करीब आ चुकी है। ताजा खबरों के मुताबिक झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (JAC Intermediate Result 2018) कुछ ही देर में jharresults.nic.in पर आ जाएगा। झारखंड बोर्ड के राज्य शिक्षा मंत्री रिजल्ट को लेकर कुछ ही देर में प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन करने वाले हैं।

JAC 12th Result 2018 | Jac.nic.in | Jharresults.nic.in | Jharkhand Board Class 12th Inter Result 2018
रांची, 7 जून: झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट (JAC 12th Result 2018) की घड़ी करीब आ चुकी है। ताजा खबरों के मुताबिक झारखंड बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 2018 (Jharkhand Board 12th Result 2018) कुछ ही देर में आ जाएगा। झारखंड बोर्ड के राज्य शिक्षा मंत्री रिजल्ट को लेकर कुछ ही देर में प्रेस कॉंफ्रेंस का आयोजन करने वाले हैं। छात्र अपने रिजल्ट देखने के लिए कहीं अन्य साइट की विजिट न करें। जेएसी 12वीं के नतीजे बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jac.nic.in, jharresults.nic.in पर जारी करेगा। यहां आसानी से रिजल्ट देख सकते हैं।
झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं की परीक्षा 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09% कॉमर्स और 71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे।
झारखंड बोर्ड के बारे में-
बिहार से अलग होने के बाद 15 नवंबर 2000 में झारखंड अलग राज्य बना और उसके बाद 26 दिसंबर 2003 को झारखंड एकेडमिक काउंसिल की स्थापना की गई, जो 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं आयोजित कराता है।