JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 72.62 फीसदी छात्र पास, खूंटी जिला रहा नंबर वन

By धीरज पाल | Updated: June 27, 2018 15:15 IST2018-06-27T15:14:43+5:302018-06-27T15:15:37+5:30

JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड ने इस साल आयोजित 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर बोर्ड के चेयरमैन अरविंद कुमार सिंह ने किया। प्रेस कॉंफ्रेंस में अरविंद कुमार सिंह ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि इस साल आर्ट्स 12वीं में कुल 72.62 % छात्र पास हुए हैं।

JAC 10th Result 2018: Jharkhand Matric Result 2018, JAC 10th Result declared 72.62 % students pass on jharresults.nic.in | JAC 10th Result 2018: झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में 72.62 फीसदी छात्र पास, खूंटी जिला रहा नंबर वन

JAC 10th Result 2018

रांची, 27 जून: झारखंड बोर्ड ने इस साल आयोजित 12वीं आर्ट्स के रिजल्ट की घोषणा कर दिया है। रिजल्ट की घोषणा आज दोपहर बोर्ड के चेयरमैन अरविंद कुमार सिंह ने किया। प्रेस कॉंफ्रेंस में अरविंद कुमार सिंह ने रिजल्ट की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि इस साल आर्ट्स 12वीं में कुल 72.62 % छात्र पास हुए हैं। छात्र अपने रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

प्रेस कॉंफ्रेंस में चेयरमैन ने जानकारी दिया कि इस साल झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स में लगभग 1.5 लाख छात्र शामिल थे। जिनमें से 72.62 % छात्र पास हुए हैं। जिला स्तर के रिजल्ट की सूची जारी करते हुए झारखंड बोर्ड के चेयरमैने ने बताया कि खूंटी में सबसे अधिकतम 92 फीसदी छात्र पास हुए हैं। वहीं, झारखंड के लोहरदग्गा जिले से 90.60  प्रतिशत और रांची में 86.66  प्रतिशत छात्रों की पासिंग प्रतिशत दर्ज हुई है। 

यह भी पढ़ें -  जारी हुआ झारखंड बोर्ड 12वीं आर्ट्स रिजल्ट 2018, यहां क्लिक कर देखें सबसे पहले परिणाम

जेएसी बोर्ड रांची बोर्ड के नाम से भी जाना जाता है। झारखंड बोर्ड का कार्यालय रांची में स्थित है। झारखंड बोर्ड ने इस साल कक्षा 12वीं (JAC +2) 8 मार्च से 27 मार्च तक आयोजित किया गया था। इस साल 12वीं में लगभग 3.17 लाख छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे। बोर्ड ने पूरे राज्य में 1490 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा करवाई थी। बता दें कि पिछले साल झारखंड बोर्ड 12वीं के नतीजे 30 मई को जारी किए गए थे। साल 2017 में 52.36% छात्र साइंस, 60.09%  कॉमर्स और  71.95% आर्ट्स में छात्र पास हुए थे।   

 

Web Title: JAC 10th Result 2018: Jharkhand Matric Result 2018, JAC 10th Result declared 72.62 % students pass on jharresults.nic.in

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे