लाइव न्यूज़ :

‘जब वी मेट’ के अभिनेता आसिफ बसरा ने आत्महत्या की

By भाषा | Updated: November 12, 2020 20:31 IST

Open in App

धर्मशाला (हिमाचल प्रदेश), 12 नवंबर ‘जब वी मेट’, ‘काई पो चे’ और ‘पाताल लोक’ जैसी विभिन्न फिल्मों तथा टीवी कार्यक्रमों में काम कर चुके अभिनेता आसिफ बसरा ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। उनका शव बृहस्पतिवार को यहां एक निजी आवासीय परिसर में लटका हुआ मिला।

वह 53 साल के थे।

कांगड़ा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विमुक्त रंजन ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘‘उन्होंने (बसरा) आज लगभग 12-12.30 बजे खुद को फांसी लगा ली। हमने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया यह आत्महत्या का मामला है।’’

उन्होंने कहा कि आगे के ब्योरे की प्रतीक्षा है।

ऐसा कहा जा रहा है कि बसरा ने लगभग पांच-छह साल पहले मैक्लॉडगंज, ऊपरी धर्मशाला में एक संपत्ति पट्टे पर ली थी और वह नियमित तौर पर यहां आते रहते थे।

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की 14 जून को हुई मौत के कुछ महीनों बाद चरित्र अभिनेता बसरा के अचानक निधन की खबर से फिल्म जगत स्तब्ध है और उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

अभिनेता मनोज बाजपेयी ने बसरा की मौत पर दुख व्यक्त करते हुए ट्वीट किया, ‘‘क्या? यह काफी हैरान कर देने वाली घटना है। लॉकडाउन से कुछ समय पहले ही उनके साथ शूटिंग की थी!!! हे भगवान!!!’’

निर्देशक हंसल मेहता ने भी घटना पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘आसिफ बसरा! यह खबर सच नहीं हो सकती...यह अत्यंत दुखद है।’’

बसरा ने दो दशक से अधिक समय के अपने करियर में ‘ब्लैक फ्राइडे’, ‘परजानिया’ और ‘आउटसोर्स्ड’ जैसी कई महत्वपूर्ण फीचर फिल्मों में महत्वपूर्ण सहायक भूमिकाएं निभाईं।

अमेजन प्राइम वीडियो पर आई उनकी हालिया सीरीज ‘पाताल लोक’ थी।

निर्देशक ओनिर और राहुल ढोलकिया ने भी बसरा के निधन पर दुख व्यक्त किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos