जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

By भाषा | Updated: October 16, 2021 22:20 IST2021-10-16T22:20:07+5:302021-10-16T22:20:07+5:30

Jaap's jawan drowned in Bansloi river | जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

जैप का जवान बंसलोई नदी में डूबा

पाकुड़ (झारखंड), 16 अक्टूबर झारखंड सशस्त्र पुलिस (जैप) का 22 वर्षीय एक जवान शनिवार को पाकुड़ जिले में बंसलोई नदी में डूब गया। यह जानकारी पुलिस ने दी।

जितेंद्र लोहरा का प्रशिक्षण जैप-9 साहेबगंज में चल रहा था। दुर्गापूजा त्योहार को देखते हुए उसकी एवं 20 अन्य की तैनाती महेशपुर इलाके में थी।

लोहरा एवं तीन अन्य आज सुबह नदी में नहाने गए थे। वह फिसलकर गहरे पानी में चला गया और नदी में डूब गया।

उसे महेशपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां से चिकित्सकों ने उसे सदर अस्पताल भेज दिया लेकिन वहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

पुलिस अधीक्षक एच. पी. जनार्दन भी घटना की जानकारी मिलने पर घटनास्थल पर पहुंचे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Jaap's jawan drowned in Bansloi river

भारत से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे