लाइव न्यूज़ :

बिहार में पेपर लीक मामले की जांच सीबीआई से कराने की मांग जाप प्रमुख पप्पू यादव ने की, कहा- बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए

By एस पी सिन्हा | Updated: December 25, 2022 17:06 IST

पप्पू यादव ने कहा कि अगर जांच हो तो शिक्षा मंत्री और अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए तभी इसपर कुछ हो सकता है। पहले बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए। ऐसे मामलों में शिक्षामंत्री, सचिव और विभाग के चेयरमैन की जवाबदेही तय होनी चाहिए। 

Open in App
ठळक मुद्देउन्होंने कहा कि अगर जांच हो तो शिक्षा मंत्री और अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए तभी इसपर कुछ हो सकता हैजाप प्रमुख ने कहा- ऐसे मामलों में शिक्षामंत्री, सचिव और विभाग के चेयरमैन की जवाबदेही तय होनी चाहिए

पटना: बिहार में बीएसएससी के प्रश्नपत्र के लीक होने पर नीतीश सरकार पर हमाला बोलते हुए जन अधिकार पार्टी के प्रमुख व पूर्व सांसद पप्पू यादव ने इसकी जांच हाईकोर्ट की देखरेख में सीबीआई से कराने की मांग की है। 

रविवार को पटना एयरपोर्ट पर संवाददाताओं से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि पेपर लीक जैसे मामलों से गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों को परेशानी होती है। नेता और अमीर लोगों को पेपर लीक से कोई मतलब नहीं है। इसलिए वे इसपर कोई ध्यान नहीं देते।

उन्होंने कहा कि अगर जांच हो तो शिक्षा मंत्री और अधिकारी पर कार्रवाई होनी चाहिए तभी इसपर कुछ हो सकता है। पहले बड़ी मछलियों को पकड़ा जाए। ऐसे मामलों में शिक्षामंत्री, सचिव और विभाग के चेयरमैन की जवाबदेही तय होनी चाहिए। 

पप्पू यादव ने कहा कि हाल के दिनों में गुजरात, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और सबसे ज्यादा मध्य प्रदेश में पेपर लीक हुए पर कहीं कार्रवाई नहीं हुई। अब यह व्यवस्था का हिस्सा बन गया है। सवाल यहां भाजपा या किसी भी पार्टी का नहीं है, सवाल है कि कहीं भी गरीब के बच्चे को उसके मेरिट पर नौकरी मिलेगी या नहीं? 

इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि प्रधानमंत्री दिन में मास्क पहनकर सदन में आते हैं और रात में लोगों के साथ समारोह में बिना मास्क के हिस्सा लेते हैं। उनसे बड़ा बहरूपिया मैंने जीवन में नहीं देखा। 

वहीं राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा पर जाप प्रमुख ने कहा कि देश में हर आदमी को यात्रा करने और लोगों से मिलने का अधिकार है। भाजपा वालों को कोरोना से डर नहीं है, उन्हें भारत जोड़ो यात्रा से डर है। अगर कोरोना से डर है तो चीन से व्यापार को क्यों नहीं रोकते? सबसे पहले चीन से आवागमन रोकें।

टॅग्स :पप्पू यादवबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत अधिक खबरें

भारतUP की महिला ने रचा इतिहास! 14 दिनों में साइकिल से एवरेस्ट बेस कैंप पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला बनीं

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी