लाइव न्यूज़ :

मेरठ में नौवीं के छात्र की पीट-पीटकर हत्या

By भाषा | Updated: December 7, 2021 16:46 IST

Open in App

मेरठ, सात दिसंबर मेरठ जिले के थाना परतापुर क्षेत्र के एक गांव में नौवीं कक्षा के छात्र की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। छात्र का शव गांव के बाहर झाड़ियों में पड़ा मिला। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के अनुसार घोपला मोड़ निवासी आदित्य शर्मा (14) महेंद्र सिंह स्मारक इंटर कॉलेज में नौंवी कक्षा का छात्र था। उन्होंने बताया कि हर रोज की तरह आदित्य सोमवार की शाम घर से ट्यूशन के लिए निकला था लेकिन वापस नहीं आया जिसके बाद पहले तो परिजनों ने खुद उसकी तलाश की, लेकिन जब छात्र का कोई पता नहीं चला तो उन्होंने पुलिस में उसकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने बताया कि आदित्य के सहपाठियों से पूछताछ की गई, जिन्होंने बताया कि आदित्य गांव के बाहर झाड़ियों के पास है। परिजनों ने झाड़ियों के आसपास बताई गई जगह पर तलाश की तो वहां आदित्य का लहूलुहान शव मिला।

उन्होंने बताया कि उसके शरीर पर चोट के कई निशान हैं। उसका स्कूल बैग भी पास में पड़ा मिला। पुलिस ने जब खोजबीन की तो मृतक छात्र के मोबाइल से काफी नंबर भी डिलीट किए गए थे। आशंका है कि छात्र की पीट-पीटकर हत्या की गई है।

सहायक पुलिस अधीक्षक (एएसपी), ब्रह्मपुरी विवेक यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया गया है। आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की मदद से हत्या के आरोपी का पता लगाया जा रहा है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टAIADMK के 'दो पत्ती' चुनाव चिह्न घोटाले के मामले में दिल्ली की अदालत ने सुकेश चंद्रशेखर को दी ज़मानत, पर जेल से रिहाई नहीं

क्राइम अलर्टस्कूल शौचालय में रखा था शराब?, 11 वर्षीय छात्र ने कोल्ड ड्रिंक समझ पी, 25 पेटियां जब्त

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

भारतअसम का चुनाव अच्छा चल रहा, पवन खेड़ा के बड़बोलेपन की वजह से कांग्रेस की छवि को नुकसान?, उद्धव ठाकरे के प्रवक्ता आनंद दुबे बरसे, वीडियो

भारत अधिक खबरें

भारतहैदराबाद में हैं कांग्रेस नेता पवन खेड़ा, दिल्ली घर पर असम पुलिस ने की छापेमारी?, दिल्ली पुलिस की टीम कर रही मदद, वीडियो

भारतNBEMS GPAT 2026: आ गया जीपैट का रिजल्ट, डायरेक्ट लिंक से चेक करें अपना स्कोर

भारतMBOSE SSLC 10th Result 2026: कक्षा 10 का परिणाम घोषित?, परिणाम देखने के लिए इस लिंक पर जाइये

भारतKarnataka 2nd PUC Result 2026: रोल नंबर तैयार रखें, कभी भी आ सकता है रिजल्ट

भारत3 दिन के भारत दौरे पर बांग्लादेशी विदेश मंत्री, क्या सुलझेंगे पुराने मुद्दे? जानें क्या मुद्दे शामिल