लाइव न्यूज़ :

असम के कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में कोविड के मरीजों के लिए आईवीआरएस सुविधा की शुरुआत की गई

By भाषा | Updated: June 11, 2021 18:16 IST

Open in App

गुवाहाटी, 11 जून असम सरकार ने घर पर पृथक-वास में रह रहे कोविड-19 मरीजों की नियमित देखभाल सुनिश्चित करने के लिए ‘इंटरेक्टिव वॉयस रेस्पॉन्स सिस्टम’ (आईवीआरएस) की शुरुआत की। कामरूप मेट्रोपोलिटन जिले में पृथक-वास में रह रहे मरीजों के वास्ते हाल ही में आईवीआरएस आधारित दूरस्थ निगरानी प्रणाली ‘निष्ठा 21 कोविड संचार’ की शुरुआत की गई।

अमेरिका की ‘यूएसएड’ संस्था द्वारा स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से ‘निष्ठा’ परियोजना की शुरुआत की गई है और इसका क्रियान्वयन ‘झपीगो’ नामक गैर सरकारी संगठन करेगा। असम राष्ट्रीय स्वास्थ्य अभियान की विशेष कार्य अधिकारी पोमी बरुआ ने शुक्रवार को कहा कि इस प्रणाली से वायरस से संक्रमित लोगों को उचित देखभाल मिलेगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल से राज्य को समुदाय के प्रत्येक व्यक्ति को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी। यूएसएड स्वास्थ्य कार्यालय की प्रमुख संगीता पटेल ने मजबूत, सतत और किफायती प्राथमिक स्वास्थ्य प्रणाली की आवश्यकता पर बल दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 07 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 07 April 2026: आज नौकरी में तरक्की, धन-संपत्ति में बढ़ोतरी के शुभ योग

स्वास्थ्यविश्व स्वास्थ्य दिवसः वैज्ञानिक सोच से बदलेगी सेहत की तस्वीर

विश्वयदि ईरान पर जमीनी हमला हुआ तो...

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

भारत अधिक खबरें

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे