लाइव न्यूज़ :

आंखों के इलाज के लिए मदुरै में आईवीआई ने शिविर लगाया, 160 कैदियों को मुफ्त में चश्मे दिए

By भाषा | Updated: March 14, 2021 13:27 IST

Open in App

मदुरै (तमिलनाडु), 14 मार्च तमिलनाडु के मदुरै शहर में इंडिया विजन इंस्टीट्यूट (आईवीआई) ने आंखों के इलाज के लिए शिविर लगाया, जिसमें 160 कैदियों की नजर कमजोर पाई गई और उनमें से अधिकतर को मुफ्त में चश्मे वितरित किए गए।

आईवीआई गैर सरकरी संगठन है जो वंचित वर्ग के लोगों की आंखों का मुफ्त इलाज करता है।

यहां जारी विज्ञप्ति के मुताबिक आईवीआई दृष्टि संबंधी समस्या को दूर करने, अंधेपन को रोकने और मुफ्त में इलाज उपलब्ध कराने के लिए काम कर रहा है और इसी के तहत 10 मार्च को लगाए गए तीन दिवसीय शिविर में यहां के केंद्रीय कारागार और महिला कारागार के 201 कैदियों की आंखों की जांच की गई।

शिविर के दौरान गैर सरकारी संगठन ने तीन गांवों के 400 से अधिक लोगों की आंखों की भी जांच की और जरूरतमंदों को चश्मे मुहैया कराए।

विज्ञप्ति के मुताबिक, 167 पुरुष कैदियों की शिविर में जांच की गई जिनमें से 138 कैदियों को देखने में समस्या थी। इनमें से 76 कैदियों को मौके पर ही मुफ्त में चश्मे मुहैया कराए गए, जबकि अन्य को आने वाले कुछ दिनों में चश्मे दे दिए जाएंगे।

इसी प्रकार 41 महिला कैदियों की जांच की गई, जिनसें से 24 महिलाओं को चश्मे मुहैया कराए गए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतLadki Bahin Yojana Row: महाराष्ट्र में 71 लाख महिलाएं अयोग्य घोषित, विपक्ष ने किया दावा, सरकार की जवाबदेही पर उठाए सवाल

क्रिकेटSRH vs LSG: ऋषभ पंत ने दिखाया कमाल, अर्धशतक जड़कर लखनऊ को IPL 2026 की पहली जीत दिलाई

भारतयूपी बोर्ड ने 2026-27 के लिए कक्षा 9 से 12 तक NCERT और अधिकृत पुस्तकें अनिवार्य कीं

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

भारतपाकिस्तान के रक्षामंत्री ख्वाजा आसिफ के कोलकाता पर हमले की धमकी वाले बयान पर सोशल मीडिया पर 'धुरंधर' अंदाज़ में आई प्रतिक्रिया

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया