लाइव न्यूज़ :

आइवरमेक्टिन दवा से कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा कम हो सकता है:शोध

By भाषा | Updated: May 10, 2021 18:10 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 मई परजीवीरोधी दवा 'आइवरमेक्टिन' के निरंतर उपयोग से कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा काफी कम हो सकता है। शोधकर्ताओं ने उपलब्ध आंकड़ों की समीक्षा के बाद ये बात कही है। उनका दावा है कि ये दवा महामारी को समाप्त करने में सहायक हो सकती है।

''अमेरिकन जर्नल ऑफ थेरेप्यूटिक्स'' के मई-जून संस्करण में प्रकाशित इस शोध में नैदानिक, कृत्रिम परिवेशीय, पशुओं और अन्य शोध पर आधारित आइवरमेक्टिन के उपयोग को लेकर एकत्र किए गए उपलब्ध आंकड़ों की बेहद बारीकी से समीक्षा की गई है।

शोध का नेतृत्व करने वाले अग्रिम मोर्चा कोविड-19 देखभाल गठबंधन (एफएलसीसी) के अध्यक्ष पियरे कोरी ने एक बयान में कहा, '' हमने आइवरमेक्टिन पर उपलब्ध आंकड़ों की बेहद बारीकी से समीक्षा की, जिसके बाद हम इस निष्कर्ष पर पहुंचे कि यह दवा महामारी को समाप्त कर सकती है।''

आइवरमेक्टिन दवा का उपयोग परजीवी संक्रमण का इलाज करने के लिए किया जाता है।

शोधकर्ताओं ने पाया कि जिन कोविड-19 मरीजों के उपचार में आइवरमेक्टिन दवा का उपयोग किया गया, वे जल्दी ठीक हुए और मौत के मामलों में भी सांख्यिकीय रूप से महत्वपूर्ण कमी दर्ज की गई।

कोविड-19 से बचाव के संबंध में आइवरमेक्टिन के प्रभाव का पता लगाने के लिए यादृच्छिक नियंत्रित जांच (आरसीटी) एवं पांच अवलोकन नियंत्रित जांच समेत करीब 2500 मरीजों पर इसके असर का अध्ययन किया गया।

लेखकों ने कहा कि सभी अध्ययन में पाया गया कि आइवरमेक्टिन का निरंतर उपयोग किए जाने पर कोविड-19 की चपेट में आने का खतरा काफी हद तक कम हो जाता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यपुष्पा… नाम सुनकर फ्लावर समझे क्या? फायर है मैं…”

भारतबिहार में मुख्यमंत्री चुनना भाजपा के लिए बनी बड़ी सिरदर्दी, सम्राट चौधरी के नाम पर दल में टूट की संभावना, संघ बैकग्राउंड के नेता की हो रही है मांग

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

भारतएनएसजी कमांडोज के करतब देख रोमांचित हुए सीएम डॉ. मोहन, कहा- जवानों ने योग्यता-बुद्धिमत्ता-निडरता का अहसास कराया

क्रिकेटIPL 2026: समीर रिज़वी और रवि बिश्नोई शीर्ष पर, मौजूदा ऑरेंज और पर्पल कैप लीडर्स की सूची देखें

भारत अधिक खबरें

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?