लाइव न्यूज़ :

आईयूएमएल ने ‘हरिता’ की नयी प्रदेश समिति गठित की

By भाषा | Updated: September 12, 2021 20:11 IST

Open in App

मलप्पुरम/कोझीकोड, 12 सितंबर इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) ने रविवार को पार्टी की महिला छात्र इकाई ‘हरिता’ की एक नयी प्रदेश समिति नियुक्त की।

यह नियुक्ति ऐसे समय की गई है जब कुछ दिन पहले पार्टी ने ‘हरिता’ की प्रदेश समिति भंग कर दी थी। हरिता की प्रदेश समिति उस वक्त भंग की गई थी जब उसने वह शिकायत वापस लेने की पार्टी आलाकमान की मांग खारिज कर दी थी जो इसके सदस्यों के एक समूह ने केरल महिला आयोग में मुस्लिम स्टूडेंट्स फेडरेशन (एमएसएफ) के कुछ पुरुष नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर दी थी। शिकायत में आरोप लगाया गया था कि इन पुरुष नेताओं ने उनके खिलाफ कथित तौर पर अपमानजनक टिप्पणी की थी।

पुनर्गठित समिति में पी एच आयशा बानो और रुमैसा रफीक को क्रमश: नया अध्यक्ष और महासचिव नियुक्त किया गया है। समिति के उपाध्यक्षों में - नजवा हनीना, शाहिदा राशिद और आयशा मरियम, सचिव में - फैजा और अखिला फरसाना और कोषाध्यक्ष - नयना सुरेश शामिल हैं।

हरिता नेताओं के एक समूह द्वारा महिला आयोग के समक्ष एमएसएफ प्रदेश अध्यक्ष पी के नवाज और दो अन्य नेताओं के खिलाफ कुछ महीने पहले राज्य समिति की बैठक के दौरान अपमानजनक टिप्पणी करने के लिए शिकायत की गई थी।

पार्टी के करीबी सूत्रों ने कहा कि हरिता की नयी अध्यक्ष भंग समिति के 10 पदाधिकारियों में से एक हैं, लेकिन आयोग के समक्ष दायर शिकायत में हस्ताक्षरकर्ता नहीं है।

महिला आयोग की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए कोझीकोड शहर की पुलिस ने शुक्रवार को नवाज से पूछताछ की थी, जिन्हें गिरफ्तार किया गया था और बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग