लाइव न्यूज़ :

फिल्म ‘शेरशाह’ में एक असली हीरो का किरदार निभाने का मौका मिलना सौभाग्य की बात: सिद्धार्थ मल्होत्रा

By भाषा | Updated: July 26, 2021 11:07 IST

Open in App

करगिल, 26 जुलाई अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ने कहा कि वह भाग्यशाली हैं कि उनकी आने वाली फिल्म ‘शेरशाह’ में उन्हें एक ऐसे इंसान का किरदार निभाने का मौका मिला जो असल जिंदगी में एक हीरो हैं।

फिल्म ‘शेरशाह’ सिद्धार्थ कारगिल हीरो विक्रम बत्रा की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म कैप्टन बत्रा की बायोपिक है, जिसमें दिखाया जाएगा कि 1999 करगिल युद्ध में उन्होंने सैनिकों का कैसे नेतृत्व किया।

कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर द्रास शहर के ‘नेशनल हॉर्स पोलो ग्राउंड’ में फिल्म का ट्रेलर लॉन्च करते हुए रविवार को सिद्धार्थ ने कहा, ‘‘ यह मेरे लिए काफी भावुक दिन है। विशाल बत्रा जी के साथ पांच साल पहले इस सफर की शुरुआत की थी। पहली बार में किसी असली नायक की भूमिका निभा रहा हूं। ‘शेरशाह’ में काम करने का अनुभव मात्र केवल एक फिल्म में काम करने जितना नहीं है। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘ मैं भारतीय सेना का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। यह कहानी आपके जैसे सचे, असली नायकों की है। मैं खुद को भाग्यशाली समझता हूं कि मुझे यह किरदार निभाने का मौका मिला।’’

फिल्म में कियारा आडवाणी भी नजर आएंगी। विष्णुवर्धन फिल्म के निर्देशक हैं, जिन्होंने पहली बार किसी हिंदी फिल्म का निर्देशन किया है।

फिल्म ‘शेरशाह’ 12 अगस्त को ‘अमेजन प्राइम वीडियो’ पर रिलीज होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos