लाइव न्यूज़ :

आईटीओः किसानों और पुलिस में भिड़ंत, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले दागे गए

By भाषा | Updated: January 26, 2021 14:44 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 जनवरी राष्ट्रीय राजधानी स्थित आईटीओ में आंदोलनरत किसानों और पुलिस कर्मियों के बीच उस समय झड़प हो गयी जब प्रदर्शनकारी लुटियन दिल्ली क्षेत्र की ओर बढ़ने लगे तथा उन्होंने अपने ट्रैक्टरों से पुलिस की बसों की क्षति पहुंचाई।

पुलिस ने जवाबी कार्रवाई में प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े।

आईटीओ पर अफरातफरी का माहौल देखा गया जहां किसानों ने डंडे लेकर पुलिस कर्मियों को दौड़ाया और ट्रैक्टर से पुलिस के वाहनों को टक्कर मारी।

किसानों ने तय समय से पहले विभिन्न सीमा बिंदुओं से अपनी ट्रैक्टर परेड शुरू की। अनुमति नहीं मिलने के बावजूद किसान, मध्य दिल्ली के आईटीओ पहुंच गए।

पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले छोड़कर भीड़ को तितर-बितर करने का प्रयास किया और प्रदर्शनकारियों से कानून को हाथ में न लेने की अपील की।

प्रदर्शनकारी ट्रैक्टर पर सवार होकर भीड़ के बीच से निकलने का प्रयास करते और पुलिस कर्मियों पर ट्रैक्टर चढ़ाने की कोशिश करते हुए दिखे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

क्रिकेटकेकेआर के लिए सुनील नरेन और वरुण चक्रवर्ती पंजाब किंग्स के खिलाफ मैच क्यों नहीं खेल रहे हैं? जानें कारण

विश्वखुफिया प्रमुख मेजर जनरल माजिद खादेमी की मौत, इजराइल-अमेरिका ने ईरान किया हमला, 25 मरे?, जवाब में ईरान ने पड़ोसी खाड़ी देशों पर मिसाइलें दागीं

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत अधिक खबरें

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos

भारतDelhi Assembly Security Breach: कार में सवार व्यक्ति ने कॉम्प्लेक्स का गेट तोड़कर पोर्च में रखा गुलदस्ता, वीडियो

भारतबिहार में शराबबंदी कानून को लेकर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने उठाया सवाल, कहा- बिहार में 40 हजार करोड़ रुपये की एक समानांतर अवैध अर्थव्यवस्था खड़ी हो गई है

भारतमुख्यमंत्री नीतीश कुमार के सामने जदयू नेताओं ने लगाया निशांत कुमार जिंदाबाद, CM भी मुस्कुराए