लाइव न्यूज़ :

गुजरात में करीब 10 महीने बाद दोबारा खोली गईं आईटीआई

By भाषा | Updated: January 13, 2021 17:24 IST

Open in App

अहमदाबाद, 13 जनवरी गुजरात में कोरोना वायरस महामारी के चलते करीब 10 महीने से बंद रहे औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) को मंगलवार को दोबारा खोला गया। एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी।

आधिकारिक बयान के मुताबिक, इन संस्थानों को फिर से खोलने का निर्णय कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय द्वारा जारी एक सलाह के बाद लिया गया।

अतिरिक्त मुख्य सचिव (श्रम एवं रोजगार) विपुल मित्र ने कहा कि सामाजिक दूरी के नियमों का पालन करने के मद्देनजर आईटीआई बैच की समयसारणी तय करेंगी।

अधिकारी ने कहा कि ऑनलाइन कक्षाएं तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेंगी और पिछले बैच की परीक्षा खत्म होने तक छात्रों को थ्योरी विषयों के लिए ऑनलाइन कक्षा में भाग लेने की अनुमति रहेगी।

मित्र ने कहा, '' केंद्र एवं राज्य द्वारा तय दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के मद्देनजर हमने निर्देश जारी किए हैं। प्रत्येक आईटीआई एक नोडल अधिकारी की नियुक्ति करेगी जोकि कोविड-19 दिशा-निर्देशों की निगरानी के साथ ही उनका अनुपालन सुनिश्चित करेगा।''

उन्होंने कहा कि आईटीआई अपनी सुविधानुसार रोजाना अलग-अलग समय पर अथवा एक दिन के अंतराल पर कक्षाएं आयोजित करने का निर्णय करेंगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: पूजा करने गया था श्रद्धालु, मंदिर में ही हो गई पिटाई – CCTV फुटेज वायरल

क्रिकेटKKR का खाता खुला, PBKS टॉप पर, मैच रद्द होने से बदला पूरा समीकरण

क्रिकेटKKR vs PBKS: ईडन गार्डन्स में आउटफील्ड गीली होने के कारण मैच रद्द, दोनों टीमों को एक-एक अंक मिला

ज़रा हटकेVIDEO: हाईवे पर खतरनाक टावर गिरा, मौके पर प्रशासन मौजूद

भारतWest Bengal: विधानसभा चुनावों से पहले बंगाल की वोटर लिस्ट से करीब 90 लाख नाम हटाए गए

भारत अधिक खबरें

भारतAssam Opinion Poll 2026: बीजेपी के नेतृत्व वाला एनडीए और भी बड़े बहुमत के साथ सत्ता में बना रहेगा, Matrize का अनुमान

भारतयूपी में सरकारी वकीलों की फीस 50% तक बढ़ाएगी सरकार, सरकारी खजाने पर बढ़ेगा 120 करोड़ रुपए का बोझ

भारत'मेरे पति 40 साल के हैं, मैं 19 की': मध्य प्रदेश हाईकोर्ट में महिला ने अपने प्रेमी के साथ रहने का अधिकार जीता

भारत'IIT बाबा' अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर से शादी की, पत्नी के साथ हरियाणा में अपने पैतृक गांव पहुंचे

भारतSamrat Vikramaditya Mahanatya: 60 हजार से ज्यादा दर्शकों ने देखा 'सम्राट विक्रमादित्य', वाराणसी के रोम-रोम में बसा अनोखा मंचन, देखें Photos