लाइव न्यूज़ :

COVID-19: ITC ने बनाया 150 करोड़ रुपए का आपातकालीन फंड, गरीब तबके को मदद पहुंचाने का करेगा काम

By संतोष ठाकुर | Updated: March 27, 2020 16:45 IST

अधिकारी ने कहा कि हम 'देश पहले-सभी साथ बढ़े' के उद्देश्य के साथ इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ हैं। हम यह फंड गांव-देहात के उन लोगों को चिकित्सकीय व अन्य सेवा के लिए उपलब्ध कराएंगे, जिनके सामने इस समय रोजी रोटी तक का संकट है। इस समय सप्लाई चेन को बनाए रखना भी चुनौती है। 

Open in App
ठळक मुद्देनिजी सुरक्षा के लिए ‘सुरक्षा सूट’ और स्वच्छता से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कंपनी गांवों तक फैली अपनी आपूर्ति के माध्यम से सरकार की मदद करेगी।अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए कंपनी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

नई दिल्ली: रोजमर्रा के उपभोक्ता उत्पाद बनाने वाली कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने कोरोना से लड़ाई के लिए 150 करोड़ रुपए का आपातकालीन फंड स्थापित किया है।

इस कोष का उपयोग कोरोना वायरस से निपटने के लिए समाज के गरीब तबके को मदद पहुंचाने में किया जाएगा। इसका उपयोग सप्लाई चेन को सुचारू रखने में कार्य रत कर्मियों को सुरक्षात्मक मास्क और अन्य सामग्री देने के लिए किया जाएगा। इसके साथ ही जिला प्रशासन के साथ मिलकर गांव देहात में गरीबों को चिकित्सकीय सुविधाएं देने के लिए भी इस फंड का उपयोग किया जाएगा। महाराष्ट्र सहित अन्य राज्यों में इसके लिए शासन- प्रशासन से बात की जा रही है।

एक अधिकारी ने कहा कि हम 'देश पहले- सभी सात बढ़े' के उद्देश्य के साथ इस संकट की घड़ी में सरकार के साथ हैं। हम यह फंड गांव-देहात के उन लोगों को चिकित्सकीय व अन्य सेवा के लिए उपलब्ध कराएंगे, जिनके सामने इस समय रोजी रोटी तक का संकट है। इस समय सप्लाई चेन को बनाए रखना भी चुनौती है। 

इसके लिए हम खास तैयारी और सुरक्षात्मक कदम उठा रहे हैं। ज्ञात रहे कि इससे पहले वेदांता समूह और हीरो समूह 100-100 करोड़ रुपए के दान का ऐलान कर चुके हैं। वहीं, रिलायंस समूह ने 25 करोड़ रुपए की धनराशि देने के साथ ही कोरोना के उपचार के लिए एक विशेष अस्पताल बनाने का भी ऐलान किया है।

कंपनी ने एक बयान में कहा, ‘‘पिछले कुछ हफ्तों में इस संकट से निपटने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। हमें यह घोषणा करते हुये खुशी हो रही है कि आईटीसी इस चुनौती से निपटने के लिए 150 करोड़ रुपये का एक विशेष कोष बना रही है।’’ इस कोष का उपयोग प्राथमिक तौर पर समाज के हाशिए पर जी रहे गरीब तबके को मदद पहुंचाने के लिए किया जाएगा।

वह इस महामारी से सबसे ज्यादा बुरी तरह प्रभावित हैं क्योंकि इससे उनकी आजीविका प्रभावित हुई है। इसके अलावा इस कोष का इस्तेमाल लॉकडाउन (सार्वजनिक पाबंदी) के दौरान देशभर में दवा, खाद्यान्न और अन्य अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति करने वाले लोगों की सुरक्षा और बेहतरी के लिए किया जाएगा।

उन्हें निजी सुरक्षा के लिए ‘सुरक्षा सूट’ और स्वच्छता से जुड़े उत्पाद उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही कंपनी गांवों तक फैली अपनी आपूर्ति के माध्यम से सरकार की मदद करेगी। अनिवार्य वस्तुओं की आपूर्ति बरकरार रखने के लिए कंपनी स्थानीय प्रशासन के साथ मिलकर काम कर रही है।

टॅग्स :कोरोना वायरसकोरोना वायरस लॉकडाउनरिलायंसदिल्लीमहाराष्ट्र में कोरोनाउत्तर प्रदेश में कोरोना
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

भारत अधिक खबरें

भारतबिहार में CM नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार को सीएम बनाने की मांग को लेकर महिलाओं ने शुरू किया सत्याग्रह

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

भारत'वे बंगाल को खत्म करना चाहते हैं': ममता बनर्जी ने BJP पर साधा निशाना, चुनावों से पहले किसानों के लिए अलग से बजट का वादा किया