लाइव न्यूज़ :

दिल्ली के राधा स्वामी व्यास परिसर में आईटीबीपी का कोविड केंद्र शुरू

By भाषा | Updated: April 26, 2021 13:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 26 अप्रैल भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) का ऑक्सीजन सुविधा से युक्त 500 बेड के साथ कोविड देखभाल केंद्र सोमवार को शुरू हो गया और कम से कम 25 मरीज भर्ती किए गए हैं।

दिल्ली में कोविड-19 के मामलों में तेज बढ़ोतरी और स्वास्थ्य ढांचे पर अत्यधिक दबाव के कारण सरदार वल्लभ भाई पटेल कोविड देखभाल केंद्र (एसपीसीसीसी) की शुरुआत की गयी है।

यह केंद्र दिल्ली के छतरपुर इलाके में राधा स्वामी व्यास परिसर में स्थित है।

केंद्र का संचालन करने वाले आईटीबीपी ने कहा कि इसमें मरीज सीधे भर्ती नहीं हो पाएंगे बल्कि दिल्ली में जिला निगरानी अधिकारियों की मंजूरी के बाद मरीज आ सकेंगे।

आईटीबीपी के प्रवक्ता विवेक कुमार पांडे ने कहा, ‘‘एसपीसीसीसी में सोमवार से मरीजों की भर्ती शुरू हो गयी है। पूर्वाह्न 11 बजे तक करीब 25 मरीज आ चुके हैं तथा आगे और मरीजों के आने का अनुमान है।’’

इससे पहले मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने स्वास्थ्य केंद्र का दौरा किया था और डॉक्टरों और चिकित्साकर्मियों को तैनात करने के लिए केंद्र सरकार का शुक्रिया अदा किया था। उन्होंने कहा था कि इस कोविड-19 देखभाल केंद्र में 200 आईसीयू (सघन चिकित्सा इकाई) बेड की भी व्यवस्था की जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 89 लोग की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद ईरान में तेल रिफाइनरी पर हमला, तेहरान ने कुवैत और यूएई पर किया अटैक?

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

क्रिकेट24 गेंद में 50 रन?, सुरेश रैना के बाद दूसरे स्थान पर बटलर, 6 ओवर के भीतर 5 छक्के उड़ाए?

भारत अधिक खबरें

भारतपटना में महिलाएं-लड़कियां सरेआम पीती हैं सिगरेट, पुरुष खड़े होकर मुंह देखते रहते?, लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव बोले- बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल

भारतमहाराष्ट्र लोक सेवा आयोग परिणाम: 624 अंक के साथ टॉप, सोलापुर के विजय नागनाथ लामका ने किया कारनामा?, 601 अंक लेकर आरती परमेश्वर जाधव ने महिला वर्ग में मारी बाजी?

भारतममता ने कहा- CRPF की 200 बटालियन आ रही, किचन से समान ले कर मारो?, अभिषेक कह रहे- भाजपा समर्थकों का हाथ-पैर तोड़ो, चुनाव आयोग के पास बीजेपी, वीडियो

भारतखरमास खत्म होने के बाद 15-16 अप्रैल को बिहार में नया मुख्यमंत्री?, सीएम नीतीश कुमार ने की अंतिम बार कैबिनेट की अध्यक्षता!, 10 अप्रैल को राज्यसभा में शपथ ग्रहण?

भारतबिहार के अस्पतालों में डॉक्टर, रुई और सुई नहीं, कहीं दवा नहीं तो बेड नहीं?, तेजस्वी यादव बोले-अमंगल दोष से ग्रसित स्वास्थ्य विभाग