लाइव न्यूज़ :

आईटीबीपी के निरीक्षण दल ने हिमखंड टूटने वाले स्थान का लिया जायजा

By भाषा | Updated: February 10, 2021 19:21 IST

Open in App

(नीलाभ श्रीवास्तव)

नयी दिल्ली, 10 फरवरी आईटीबीपी की एक निरीक्षण टीम ने बुधवार को हिमखंड टूटने वाले उस स्थान का जायजा लिया जहां से उत्तराखंड में अचानक विकराल बाढ़ की शुरुआत हुई थी। वहीं, बल के प्रमुख एस एस देसवाल ने कहा कि तपोवन सुरंग के भीतर फंसे 30-35 श्रमिकों का पता लगाने का काम ‘तार्किक निष्कर्ष’ पर पहुंचने तक जारी रहेगा।

देसवाल ने पीटीआई-भाषा से कहा कि अर्द्धसैन्य बल को पूरी उम्मीद है कि श्रमिक ढांचे में हवा के लिए संभावित सुराख की मदद से 1500 मीटर लंबी घुमावदार सुरंग के भीतर सुरक्षित होंगे।

भारत-तिब्बत सीमा पुलिस (आईटीबीपी) के प्रमुख ने कहा, ‘‘हमें पूरी आशा है कि हम उन्हें बचा लेंगे। श्रमिकों के तपोवन सुरंग के द्वार से करीब 180 मीटर की दूरी पर होने की संभावना है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ तार्किंक निष्कर्ष तक पहुंचने और श्रमिकों का पता लगाने में चाहे जितना समय लगे हम अपना प्रयास आखिरी समय तक जारी रखेंगे। हमारे कर्मी फंसे हुए श्रमिकों का पता लगाने के लिए प्रतिबद्ध हैं और उस स्थान तक जल्द पहुंचने की संभावना है।’’

आईटीबीपी, एनडीआरएफ, राज्य आपदा मोचन बल और सेना के बचावकर्मियों की टीम ने 22-25 फुट ऊंची सुरंग के भीतर 120 मीटर तक गाद को हटा लिया है लेकिन लगातार गाद के आने से उनके प्रयासों में दिक्कतें आ रही है।

सुरंग के भीतर कैमरा लगे ड्रोन को भी उड़ाने का प्रयास किया गया लेकिन बचाव टीम को इससे कोई मदद नहीं मिली। सुरंग के भीतर तापमान 25-26 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है।

डीजी ने कहा, ‘‘सबसे महत्वपूर्ण पहलू यह है कि फंसे हुए कर्मियों को सांस लेने के लिए ऑक्सीजन मिलती रहनी चाहिए...उन्हें पहनने के लिए जो परिधान दिए गए होंगे उसमें वो वहां के तापमान में जिंदा रह सकते हैं।’’

उन्होंने कहा कि आईटीबीपी की एक टीम ने हिमालय के ऊपरी क्षेत्र में उस स्थान का निरीक्षण किया जहां से हिमखंड टूटने के कारण अलकनंदा में अचानक विकराल बाढ़ आयी।

देसवाल ने कहा, ‘‘हम हिमखंड टूटने वाले स्थान की तस्वीरें और वीडियो वैज्ञानिकों और विशेषज्ञों के साथ साझा कर रहे है जो बेहतर आकलन कर पाएंगे कि किस तरह आपदा की शुरुआत हुई।’’

आईटीबीपी की निरीक्षण टीम ने एक हेलिकॉप्टर से हिमखंड टूटने वाले स्थान का जायजा लिया।

डीजी ने कहा कि सुरंग का मार्ग संकरा होने के कारण एक समय में केवल एक अर्थमूवर से ही मलबा हटाया जा सकता है। गाद बाहर करने के बाद ही बचावकर्मियों के लिए भीतर जाने का रास्ता बनेगा।

देसवाल ने कहा कि बल के एक उप महानिरीक्षक स्तर के अधिकारी के नेतृत्व में 450 जवान लगातार अभियान में जुटे हुए हैं।

उन्होंने कहा कि रैनी गांव के पास कुछ पुल टूटने से चीन के साथ लगी वास्तविक नियंत्रण रेखा के पास आईटीबीपी की करीब पांच सीमा चौकियों का जमीनी मार्ग से संपर्क कट गया है। इन चौकियों के जवानों से संपर्क बना हुआ है और वहां करीब 400 जवानों के लिए राशन और अन्य जरूरी सामानों का भंडार है।

उत्तराखंड में बल के एक अधिकारी ने बताया कि आईटीबीपी की नए नयी टीम तपोवन बांध इलाके में लापता लोगों की तलाश कर रही है जहां रविवार को अचानक आयी बाढ़ से भारी तबाही हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

ज़रा हटकेचाचा जी, मुझे बचा लो?, 4 साल की लड़की को जंजीर से बांधकर पूर्व सैनिक ने पीटा

क्रिकेट3 मैच में 6-7 और 9 रन?, आरआर से सीएसके में लौटे सैमसन का बल्ला नहीं चला, कोच स्टीफन फ्लेमिंग ने कहा- माहौल में ढल रहे और जल्द रन बरसाएंगे?

क्राइम अलर्टइंस्टाग्राम पर दोस्ती, 25 साल की महिला ने 16 वर्षीय लड़के को होटल बुलाया और सेक्स करने से कहा, मना किया तो आरोपी महिला ने बलात्कार किया?

भारतरामअवतार जग्गी हत्याः अमित जोगी को आजीवन कारावास की सजा

भारत अधिक खबरें

भारतबीजेपी 47वां स्थापना दिवस समारोहः करोड़ों कार्यकर्ता को बधाई, हम पार्टी को अपनी मां मानते हैं?, पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा-भावुक पोस्ट, वीडियो

भारतBaramati Bypoll 2026: कौन हैं आकाश मोरे? बारामती उपचुनाव में महाराष्ट्र की उप मुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार से टक्कर?

भारतअसम की जनता ने इस बार दो काम पक्के किए?, पीएम मोदी बोले- एनडीए की हैट्रिक और कांग्रेस के शाही परिवार के नामदार की हार की सेंचुरी का रिकॉर्ड?

भारतपाकिस्तानी सोशल मीडिया की झूठी जानकारी का इस्तेमाल कर पत्नी पर आरोप, सीएम सरमा ने कहा-फर्जी डॉक्यूमेंट्स के साथ जनता के सामने बात?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित